सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम! विधायक दल की बैठक आज, पढ़िए लाइव अपडेट्स
मुंबई/बारामती: दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री पद संभालने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। शनिवार शाम उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। ऐसा होने पर वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी।
आज विधानभवन में एनसीपी (एपी) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है।
बैठक और प्रक्रिया:
एनसीपी (एपी) के महाराष्ट्र अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इसमें सभी विधायक शामिल होंगे और सुनेत्रा पवार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उसके बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए नाम मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
सुनेत्रा पवार देर रात मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं। अजित पवार के आवास के बाहर...










