Friday, July 24

Politics

नवी मुंबई में महापौर चुनाव को लेकर BJP–शिंदे सेना आमने-सामने, दोनों ने उतारे उम्मीदवार
Maharashtra, Politics, State

नवी मुंबई में महापौर चुनाव को लेकर BJP–शिंदे सेना आमने-सामने, दोनों ने उतारे उम्मीदवार

    मुंबई, 2 फरवरी। नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। दोनों दलों ने रविवार को दोनों पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे 5 फरवरी को होने वाली महासभा में सीधा मुकाबला तय हो गया है।   भाजपा की ओर से सुजाता सूरज पाटील को महापौर और दशरथ सीताराम भगत को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) ने महापौर पद के लिए सरोज रोहिदास पाटील और उपमहापौर पद के लिए आकाश मढवी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा अंतिम समय तक गोपनीय रखी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाईक ने नामों की औपचारिक घोषणा की।   बहुमत के बावजूद टकराव   नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों मे...
अजित पवार के निधन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, सभी सभाएं रद्द
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार के निधन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, सभी सभाएं रद्द

    मुंबई, 2 फरवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मद्देनज़र आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में प्रचार नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी चुनावी सभा या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। फडणवीस ने स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को सात फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी सभाओं में राजनीतिक बयान देना स्वाभाविक होता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने प्रचार से दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके रुख को समझते हुए सहमति जताई है।   राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान अब 7 फरवरी को होगा। पहले फडणवीस को सात दिनों में 22 चुनावी स...
सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम, वित्त विभाग पर फैसला बाद में: देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra, Politics, State

सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम, वित्त विभाग पर फैसला बाद में: देवेंद्र फडणवीस

  मुंबई: महाराष्ट्र में दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। उन्हें आबकारी, खेल, अल्पसंख्यक विकास और वक्फ विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि वित्त और योजना विभाग, जो पहले अजित पवार के पास थे, उन्हें अभी नहीं दिए गए हैं।   इस संदर्भ में जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया कि क्या एनसीपी को वित्त विभाग मिलेगा, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया कि इस बारे में कोई तत्काल निर्णय नहीं लिया गया है। फडणवीस ने कहा, “सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत संभालना संभव नहीं था। बजट सत्र के बाद वित्त विभाग पर निर्णय लिया जाएगा। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं है, इसमें कई विभागीय बैठकें शामिल होती हैं। मैंने एनसीपी नेताओं से इस विषय पर बात की थी और मैं राज्य का बजट पेश करूंगा।”   विलय पर सीए...
‘स्कूल जाएगी, हां में हिलाया सिर’ — जनता दरबार में बच्ची की सीएम योगी से भावुक बातचीत
Politics, State, Uttar Pradesh

‘स्कूल जाएगी, हां में हिलाया सिर’ — जनता दरबार में बच्ची की सीएम योगी से भावुक बातचीत

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान एक नन्ही बच्ची और सीएम योगी के बीच हुई प्यारी और भावुक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।   दरबार में बच्ची अनाबी अली अपने परिजनों के साथ आई थी। योगी आदित्यनाथ ने बच्ची से नाम पूछा, तो उसने कहा “अनाबी अली।” इसके बाद जब सीएम ने पूछा कि क्या काम है, बच्ची ने थोड़ी हिचकिचाहट के साथ कहा, “लोरेटो स्कूल में एडमिशन करा दीजिए।” योगी ने प्यारे अंदाज में कहा, “तू इस उम्र में स्कूल जाएगी।” बच्ची ने नर्सरी में एडमिशन की बात कही, और योगी ने उसे उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “रोज स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी।” बच्ची ने इस पर हां में सिर हिला दिया।   इसके बाद बच्ची ने अपने स्कूल का अनुभव और कविता भी साझा की। उसने कहा कि पहले वह प्ले हाउस स्कूल में पढ़ती थी और वहां ABCD पढ़ी...
सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2026 को बताया ‘विकसित भारत’ की नींव, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल को कहा ऐतिहासिक
Delhi (National Capital Territory), Politics, State

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2026 को बताया ‘विकसित भारत’ की नींव, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल को कहा ऐतिहासिक

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया। सीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और बजट में युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के लिए किए गए ऐलानों की सराहना की। बजट में युवाओं और संस्कृति को महत्व रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य में छूट, खेलो इंडिया मिशन, और कल्चरल हेरिटेज को पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित करने के प्रयास बहुत प्रभावशाली हैं। उन्होंने कहा, “इस बजट ने समाज के हर वर्ग को छुआ है और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर जोर दिया है।” राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ का आवंटन सीएम ने कहा कि पूंजीगत व्यय के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन राज्यों को आगे बढ़ने में मदद करेगा। यह बजट हर राज्य को अपनी आर्थिक और सामाजिक योजनाओ...
यूपी में दो गांवों के नाम बदलने का फैसला, सीएम योगी ने दी मंजूरी
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी में दो गांवों के नाम बदलने का फैसला, सीएम योगी ने दी मंजूरी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दो जिलों में एक ग्राम पंचायत और एक गांव का नाम बदलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत हरदोई जिले के विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर कर दिया गया है। वहीं, फिरोजाबाद जिले की तहसील और विकासखंड शिकोहाबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत वासुदेवमई में स्थित गांव उरमुरा किरार का नया नाम हरिनगर रखा गया है।   हरदोई जिले के हाजीपुर (अब सियारामपुर) के निवासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय से गांव के नाम परिवर्तन की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग को स्वीकार करते हुए शनिवार को नाम बदलने की मंजूरी दे दी।   वहीं, फिरोजाबाद जिले के उरमुरा किरार (अब हरिनगर) के ग्रामीणों ने भी लंबे समय से गांव का नाम बदलकर हरिनगर करने की मांग रखी थी। इस फैसल...
ठाणे महापौर और उपमहापौर पद की सवा-सवा साल की डील: बीजेपी और शिंदे गुट के बीच बनी समझौता
Maharashtra, Politics, State

ठाणे महापौर और उपमहापौर पद की सवा-सवा साल की डील: बीजेपी और शिंदे गुट के बीच बनी समझौता

मुंबई: ठाणे महानगर पालिका (मनपा) में महापौर और उपमहापौर के पदों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो गया है। शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के बीच सवा-सवा साल का फॉर्म्यूला तय किया गया है। इसके तहत अगले पाँच वर्षों में महापौर और उपमहापौर पद पर चार-चार बार रोटेशन होगा। इस समझौते के अनुसार, पूरे पांच वर्षों में महापौर पद शिंदे गुट की शिवसेना के पास और उपमहापौर भाजपा के पास ही रहेगा। शिवसेना की शर्मिला पिंपलकर-गायकवाड महापौर होंगी, जबकि बीजेपी के कृष्णा पाटील उपमहापौर के पद पर विराजमान होंगे। दोनों उम्मीदवारों ने शुक्रवार को डीसीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए। किसी विरोधी उम्मीदवार के नामांकन न होने से उनका निर्वाचन निर्विरोध तय माना जा रहा है। अधिकृत घोषणा 3 फरवरी को होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सांसद नरेश म्हस्के, विधायक निरंजन डावखरे सहित अन्य पदाधिकारी ...
Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार आज लेंगी शपथ, उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी
Maharashtra, Politics, State

Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार आज लेंगी शपथ, उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार शाम उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। ऐसा होने पर वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। आज दोपहर एनसीपी (एपी) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल के नेता के पद पर चर्चा होगी। अंतिम फैसला इसी बैठक में लिया जाएगा। नेताओं की प्रतिक्रिया: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कहा, “कई नेताओं का मानना है कि यह जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को दी जानी चाहिए। अंतिम फैसला बैठक में होगा। दादा के जाने के बाद उपमुख्यमंत्री का पद खाली है और इसे सुनेत्रा पवार के जरिए भरा जा सकता है। यदि बैठक में सर्वसम्मति बनी तो उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा...
सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम! विधायक दल की बैठक आज, पढ़िए लाइव अपडेट्स
Maharashtra, Politics, State

सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम! विधायक दल की बैठक आज, पढ़िए लाइव अपडेट्स

मुंबई/बारामती: दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री पद संभालने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। शनिवार शाम उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। ऐसा होने पर वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। आज विधानभवन में एनसीपी (एपी) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है। बैठक और प्रक्रिया: एनसीपी (एपी) के महाराष्ट्र अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इसमें सभी विधायक शामिल होंगे और सुनेत्रा पवार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उसके बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए नाम मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। सुनेत्रा पवार देर रात मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं। अजित पवार के आवास के बाहर...
सियासी परिवार में जन्मी, पर राजनीति से रहीं दूर – अब बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, जानिए सुनेत्रा पवार कौन
Maharashtra, Politics, State

सियासी परिवार में जन्मी, पर राजनीति से रहीं दूर – अब बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, जानिए सुनेत्रा पवार कौन

मुंबई/बारामती: दिवंगत पति अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद सुनेत्रा पवार आज शाम पांच बजे महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी। इससे पहले उन्हें एनसीपी की बैठक में औपचारिक रूप से पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं और अजित पवार की विधवा हैं। सुनेत्रा पवार का जन्म अक्टूबर 1963 में हुआ। वे औरंगाबाद के एसबी कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री धारक हैं। 1985 में उन्होंने अजित पवार से शादी की। शादी के बाद उन्होंने परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को संभाला और राजनीति से दूरी बनाए रखी। हालांकि 2024 में उन्होंने बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन ननद सुप्रिया सुले से 1.5 लाख वोटों के अंतर से हार गईं। सामाजिक और औद्योगिक योगदान: सुनेत्रा पवार बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल पार्क जैसी औद्योगिक परियोजनाओं की प्रमुख रही हैं। इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों...