प्रदूषण घटाने में ‘कार्बन क्रेडिट’ से मिलेगी मदद, जानिए क्या है यह व्यवस्था; अमेरिका, ब्रिटेन ने भी किया अप्लाई
नई दिल्ली: दिल्ली और भारत के अन्य शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुँचाया है। प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन विकट होती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संकट भी पैदा हो रहा है। विकसित देशों ने इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए 'कार्बन क्रेडिट' जैसी व्यवस्था अपनाई है, और अब भारत को भी इस व्यवस्था को अपनाने की जरूरत है। इससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिल सकती है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण
दिल्ली कई वर्षों से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। सर्दियों के दौरान 'बहुत खतरनाक' प्रदूषण की स्थिति ने यहां के नागरिकों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। प्रदूषण से होने वाली बीमारियों और इसके कारण होने वाले श्रमबल पर प्रभाव के कारण अनुमानित तौर पर भारतीय अर्थव्यवस्था को हर साल 100 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। प्रदूषण के प्रमुख कारणों...










