तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, 5 गिरफ्तार, एसपी सांसद का नाम आया सामने
नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में देर रात अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई। रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हुए।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो क्लिप का विश्लेषण किया जा रहा है, साथ ही गवाहों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
अतिक्रमण हटाने के दौरान 30 बुलडोजर और 50 डंपर तैनात किए गए थे, जबकि अभियान में 300 से अधिक MCD कर्मचारी और अधिकारी शाम...










