‘समुदाय देश को बांटते नहीं, बल्कि मजबूत करते हैं’: आलोचकों को अमित शाह का तीखा जवाब
जोधपुर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जोर देकर कहा कि बड़े पैमाने पर आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम और सामाजिक समारोह देश को बांटने के बजाय उसे मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि एक आत्मनिर्भर समाज ही एक आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करता है।
शाह ने यह बातें जोधपुर में माहेशेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो में कही। उन्होंने कहा कि भारत का सामाजिक ताना-बाना और मजबूत सामुदायिक ढांचे राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हर समुदाय अपने सबसे कमजोर सदस्यों की भलाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तो पूरा देश समग्र रूप से मजबूत बनेगा।
आलोचकों को दिया करारा जवाब
गृह मंत्री ने कहा, “जब भी सामाजिक या सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, कुछ तथाकथित प्रगतिशील लोग इनमें भाग लेने वालों की आलोचना करते हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से ऐसी आलोचनाओं का सामना...










