राफेल डील के आलोचकों को कीर्ति चक्र विजेता मेजर रावत का करारा जवाब: कहा– समझो देश सही दिशा में जा रहा
रक्षा मंत्रालय जल्द ही 114 राफेल फाइटर जेट की बड़ी डील पर फैसला लेने वाला है। यह डील फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले अंतिम रूप ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते की अनुमानित लागत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये होगी और खास बात यह है कि राफेल विमानों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिसमें 30 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री का उपयोग होगा।
हालांकि, इस डील को लेकर कुछ विशेषज्ञों ने विमान की कीमत और शर्तों को लेकर सवाल उठाए हैं। इस पर कीर्ति चक्र विजेता मेजर दिग्विजय सिंह रावत ने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
मेजर रावत ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय वायुसेना के किसी भी सेवारत या रिटायर्ड पायलट ने राफेल डील की आलोचना नहीं की है। उन्होंने कहा, “ये वे लोग हैं जो असल में विमान उड़ाते हैं, लड़ते हैं और मिशन में अपनी जान जोखिम में डालते हैं। जबकि ट्विटर के 420 ‘चेयरबोर्न डिवीजन’ के ...










