जापान ने जारी किया ‘महाभूकंप’ का अलर्ट, भारत पर कोई खतरा नहीं
नई दिल्ली: जापान में सोमवार को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप ने उत्तरी तट और होक्काइडो क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। सड़कों, बिजली घरों और मकानों को नुकसान पहुंचा है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी तट के पास महाभूकंप की चेतावनी जारी की है और अगले सात दिनों तक 8 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप की संभावना जताई है।
सुनामी की चेतावनी:भूकंप होक्काइडो और उत्तर-पूर्वी जापान के तटों के पास खाई के पास आया, जो पैसिफिक प्लेट के होंशू मुख्य द्वीप के नीचे खिसकने से उत्पन्न होता है। भूकंप के झटकों के बाद 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी दी गई। इवाते प्रीफेक्चर में सुनामी की लहरें 70 सेंटीमीटर तक पहुंचीं। जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अलर्ट रहने और आवश्यक सामग्री जुटाने की सलाह दी।
भूकंप से रूस और अलास्का भी प्रभावित हो...










