किडनी की सेहत के लिए 10 बेहतरीन सब्जियां: जानिए किडनी डॉ. ने क्या कहा
नई दिल्ली: किडनी के मरीजों के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है। किडनी की बीमारी से बचने के लिए बेहतर डाइट और सही लाइफस्टाइल अपनाना सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। किडनी की सेहत को बनाए रखने के लिए खासतौर पर पोटैशियम का संतुलन जरूरी होता है, क्योंकि किडनी के लिए ज्यादा पोटैशियम हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कुछ खास सब्जियों का सेवन किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किडनी विशेषज्ञ डॉ. एच.एच. भंडारी के मुताबिक, कुछ सब्जियां किडनी के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं और इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके किडनी की सेहत बेहतर रखी जा सकती है।
किडनी के लिए सुरक्षित सब्जियां:
किडनी के मरीजों के लिए पोटैशियम कम वाली कुछ सब्जियां ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं। ये सब्जियां किडनी के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं:
तोरई
लौकी
टिंडा
परवल
पत्ता गोभी
फूल गोभी
बैंगन
करेला...










