किसान का घर नहीं, महल या हवेली कहें… अंदर का नजारा देख खुली रह जाएंगी आंखें
भारत में आमतौर पर किसानों को लेकर एक खास छवि बनाई जाती है, जिसमें वे खेतों में काम करते हुए, सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। लेकिन कर्नाटक के एक किसान का घर इस धारणा को पूरी तरह बदल देता है। यह घर देखने में किसी बड़े बिजनेसमैन के आलीशान महल जैसा लगता है, और इसके अंदर का नजारा तो जैसे किसी महल की भव्यता को भी मात देता है। कटेंट क्रिएटर प्रियम सरस्वत ने इस अनोखे घर की झलक दिखाई है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
एक किसान का आलीशान घर
कर्नाटका के इस किसान का घर बेहद लग्जरी और स्टाइलिश है, जो एक आम भारतीय किसान के घर से कहीं ज्यादा अलग है। कटेंट क्रिएटर प्रियम सरस्वत ने इस घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें घर का बाहरी और अंदर का नजारा दोनों ही शानदार हैं। घर को उनके भांजे ने डिजाइन किया है, और इसकी वास्तुकला ने पूरी तरह से ध्यान आकर्षित किया है।
बाहर से बंगले जैसा नजारा
जहां...










