यूपी में ‘लुटेरी दुल्हन-लुटेरा दूल्हा’ की बारातें, हर रोज सामने आ रहे नए मामले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शादी के बहाने ठगी करने वाले मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। साइबर फ्रॉड की तुलना में अब मैट्रीमोनियल फ्रॉड के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने से ‘लुटेरे दुल्हन-दूल्हा’ की खबरें मिल रही हैं।
मथुरा की लुटेरी दुल्हन
हाल ही में मथुरा की काजल नामक युवती हरियाणा के गुरुग्राम में पकड़ी गई। भोली सूरत देखकर कोई भी भरोसा नहीं कर सकता था कि यह युवती कई कुंवारे युवाओं को शादी का सपना दिखाकर उनके धन-संपत्ति और सुख-चैन तक लूटकर भाग जाती थी।काजल का पूरा परिवार इस ठगी में शामिल था – उसकी बहन, भाई और माता-पिता भी इसी नेटवर्क का हिस्सा थे। शादी का आयोजन लड़के के पैसों से किया जाता, तीन दिन तक समारोह में रहते और फिर गहने और नकदी लेकर गायब हो जाते।
आगरा में हुआ धोखा
आगरा के एक शख्स की शादी हरियाणा की युवती से हुई। पहले उसके मौसेरे भाई की शादी भदोही की लड़क...










