दिल्ली एएटीएस को बड़ी सफलता, द्वारका से दबोचा गया कुख्यात अपराधी
नई दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी मोहित (34) को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार मोहित पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एएटीएस की टीम ने नियमित पेट्रोलिंग और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से इलाके में किसी बड़ी वारदात को टालने में मदद मिली है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित, पुत्र सुरेंद्र, दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धांसा, जितियन पाना, फिरनी वाला रोड का रहने वाला है। इस मामले में थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर संख्या 17/26, दिनांक 11 जनवरी 2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर...










