Tuesday, August 11

This slideshow requires JavaScript.

राजपाल यादव का प्रेमानंद महाराज संग वीडियो फिर चर्चा में, महाराज ने पहले ही चेताया था संकट का अंदेशा

मुंबई/नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव का दो महीने पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजपाल महाराज प्रेमानंद जी से मुलाकात कर रहे हैं और महाराज का संदेश अब लोगों के लिए खासा चर्चित बन गया है।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में महाराज कहते दिखाई दे रहे हैं:
“कल समस्या में फंस जाएंगे तो इंसान देखेगा कि राजपाल आ रहा है, तो साइड में हो जाएगा। समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं, इसलिए उनका स्मरण करते रहो।”

राजपाल यादव ने महाराज से कही ये बातें

वीडियो में राजपाल यादव जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे हुए बताते हैं कि उन्होंने 2020 में पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री से दीक्षा ली थी और तब से कई यज्ञों में भाग लिया। राजपाल कहते हैं:
“हम अभिनय करते रहे और दादाजी के साथ रहे। स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज ने साबित किया कि ईश्वर है।”

इसके बाद राजपाल ने महाराज से अपने व्यक्तिगत जीवन और संघर्षों की बात भी साझा की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में श्रीमति जी राधा और परिवार के लिए भी कई संघर्ष आए, और वह चाहते थे कि महाराज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहे।

जमानत याचिका पर सुनवाई आज

आज, 12 फरवरी को राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। राजपाल को 2010 में अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लेने के बाद चेक बाउंस केस में सजा हुई थी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में उनके खिलाफ दर्ज सातों मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पहले जमा की गई राशि शिकायतकर्ताओं के पक्ष में जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

वीडियो में महाराज का संदेश

महाराज प्रेमानंद जी ने राजपाल यादव को जीवन के कठिन समय में धैर्य और ईश्वर पर विश्वास रखने का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि विपत्तियों और दुखों का सामना करने का सबसे बड़ा आधार ईश्वर की स्मृति और आशीर्वाद है।

राजपाल यादव का यह वीडियो इसलिए चर्चा में है क्योंकि महाराज ने जिस अंदाज में संकट की बात कही, वह अब उनके जीवन में आई परिस्थितियों से पूरी तरह मेल खा रही है।

Leave a Reply