Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

अशोकनगर के करीला धाम में नृत्यांगनाओं से बदसलूकी: लाठी-डंडों से पीटा, लोग वीडियो बनाते रहे

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अशोकनगर (मध्य प्रदेश): प्रसिद्ध करीला धाम मंदिर परिसर में नृत्यांगनाओं के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने पर बधाई नृत्य कर रही नृत्यांगनाओं पर दुकानदार और उसकी बेटियों ने अपशब्द कहे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

 

पीड़ित नृत्यांगनाओं मुस्कान, राजकुमारी और गुड्डी ने बताया कि उनके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान हैं। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना के बाद मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि यह क्षेत्र जंगली इलाका है और दो तरफ से विदिशा जिले की सीमा से घिरा होने के कारण सुरक्षा की कमी है। उन्होंने प्रशासन से स्थाई पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।

 

करीला धाम में रंगपंचमी पर 3 दिवसीय मेला लगता है, जो इस बार 8 मार्च से शुरू होगा। प्रशासनिक तैयारी चल रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं मेला के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

 

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने मांग की है कि करीला धाम में नृत्यांगनाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और प्रशासन जल्द से जल्द स्थाई पुलिस चौकी स्थापित करे।

 

Leave a Reply