

उज्जैन, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। समाजसेवी मनीष जाटवा को अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा (पंजी.) का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदयाल बड़ोदिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास जोनवाल की सहमति से युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश बैरवा तथा राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार खलीफा द्वारा की गई।

नियुक्ति के बाद मनीष जाटवा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के उत्थान, युवाओं को संगठित करने और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है।
श्री जाटवा की नियुक्ति पर समाज के अनेक गणमान्यजनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शुभकामनाएं देने वालों में ओ.पी. विश्वप्रेमी, राजेश जारवाल, सुरेंद्र मरमट, महंत दीपक गिरि, हरीश ललावत, अनिल मस्ताना, आशीष भदाले, नवीन ढंडेरवाल, नितिन सिसौदिया, निखिल गोठवाल, हेमंत गोमे, चंचल जीनवाल, सुनील सिसौदिया और हेमंत गोयल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस नियुक्ति की जानकारी राकेश बैंडवाल ने दी।


