स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त
इंदौर, 25 जुलाई। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर स्कूली बच्चों के अवैध एवं असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध शनिवार को आरटीओ इंदौर और संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालय मार्गों पर मारुति वैन, ऑटो रिक्शा एवं स्कूल बसों की सघन जांच की गई।
आरटीओ प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक आकाश सिटोले की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर तीन मारुति ओमनी वैन एवं एक ऑटो रिक्शा जब्त किया। साथ ही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से ₹23 हजार का जुर्माना वसूला गया।
अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, बिना आवश्यक दस्तावेजों अथवा सुरक्षा मानकों के विरुद्ध संचालित स्कूल वाहनों पर आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूल वाहन संचालकों से सभी सुरक्षा नि...

