लखनऊ जलकल विभाग का कारनामा, 16 लाख रुपये का पानी बिल शून्य, जांच के आदेश
राजधानी लखनऊ में जलकल विभाग के जोन-7 में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से अयोध्या रोड स्थित एक बड़े होटल का करीब 16 लाख रुपये का पानी बिल रिकॉर्ड से गायब कर दिया गया। इस कार्रवाई में केवल सीवर का सालाना 64 हजार रुपये का बिल वसूला गया, जबकि पानी का बिल पूरी तरह शून्य कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, इस्माइलगंज में स्थित इस होटल की जलकल विभाग में हाउस आईडी 10278619 दर्ज है, जिसका एनुअल रेंटल वैल्यू (एआरवी) 22,80,605 रुपये है। इसके अनुसार भवन स्वामी को पानी के बिल के रूप में करीब 12.50% शुल्क अदा करना होता है। लेकिन जोन सात के कर्मचारियों ने पानी का कनेक्शन रिकॉर्ड से हटाकर बिल शून्य कर दिया। इस तरह विभाग की मिलीभगत से वर्षों का बकाया बिल गायब हो गया, जबकि वास्तविकता यह है कि यह होटल 2014 से ही पानी कनेक्शन का उपयोग कर रहा था।
अपर नगर आयुक्त ने जां...









