नोएडा में प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, 15 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा रोमांचक सीजन
नोएडा। सेक्टर 21ए स्थित इनडोर स्टेडियम में गुरुवार से प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का आगाज हो गया। इसमें देश-विदेश के टॉप रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 15 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी। पहले मुकाबले में यूपी डॉमिनेटर्स और पंजाब रॉयल्स की टीमें आमने-सामने रहीं।
दर्शकों के लिए खास ऑफर
दर्शकों के लिए टिकट की कीमत 300 से 2,500 रुपये तय की गई है। पहले तीन दिनों तक एक टिकट पर एक फ्री टिकट भी मिलेगा। दर्शकों की एंट्री चार नंबर गेट से होगी और स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता का उद्घाटन रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह, वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह, सीईओ अखिल गुप्ता और चेयरमैन दयान फारुकी ने किया।
प्रतियोगिता का स्वरूप
प्रो रेसलिंग लीग 2026 में छह फ्रेंचाइजियों, ओलि...










