यूपी में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जल्द जमीन पर उतरेंगे, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में पांच इकाइयों को जमीन आवंटन पत्र वितरित किए और प्रदेश में निवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया।
सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित कार्य निष्पादन के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व औद्योगिक बदलाव देखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश का “गोल्डन टाइम” है और यूपी अब संभावनाओं से आगे बढ़कर परिणामों का प्रतीक बन चुका है।
सीएम ने यह भी बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से अब तक 45 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पहले ही धरातल पर उतरे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव जल्द जमीन पर उतार ...









