संभल में वकीलों का विरोध: एएसपी अनुज चौधरी पर FIR देने वाले CJM का ट्रांसफर, न्यायपालिका पर दबाव का आरोप
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर के ट्रांसफर को लेकर वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विभांशु सुधीर ने हाल ही में संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस फैसले के बाद मंगलवार को उनका ट्रांसफर कर दिया गया और उनके स्थान पर चंदौसी कोर्ट के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह को नया सीजेएम नियुक्त किया गया।
वकीलों का कहना है कि यह ट्रांसफर न्यायपालिका पर बाहरी दबाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि विभांशु सुधीर ईमानदार न्यायिक अधिकारी थे और उनके स्थान पर आदित्य सिंह का भेजा जाना हैरानी भरा है। वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि आदित्य सिंह पहले ही संभल की सदर शाही जामा मस्जिद के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुना चुके हैं, इसलिए उन्हें सीजेएम बनाकर भेजना संदिग्ध है।
इस मामले क...










