प्रयागराज माघ मेला: बसंत पंचमी पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाया आस्था की डुबकी, महाकुंभ का रिकॉर्ड टूटा
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी माघ मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर संगम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। प्रशासन के अनुसार, 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
स्नान घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चौथे मुख्य स्नान पर्व पर संगम की रेती श्रद्धालुओं से गुलजार रही। संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर देश के कोने-कोने से आए संत-महात्मा और श्रद्धालुओं ने पूजा और स्नान कर आस्था जताई। प्रशासन के मुताबिक, मेले के 24 घाटों पर कुल 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
पिछले वर्ष महाकुंभ-2025 की बसंत पंचमी पर केवल 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस प्रकार इस वर्ष का माघ मेला महाकुंभ का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहा।
संगम नोज पर सबस...










