Thursday, July 23

Uttar Pradesh

शादी-ब्याह होगा और महंगा: लखनऊ में कल्याण मंडप का किराया 40% बढ़ा, सामुदायिक केंद्रों का रेंट भी दोगुना
State, Uttar Pradesh

शादी-ब्याह होगा और महंगा: लखनऊ में कल्याण मंडप का किराया 40% बढ़ा, सामुदायिक केंद्रों का रेंट भी दोगुना

लखनऊ।शादी-ब्याह के मौसम से ठीक पहले लखनऊवासियों को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ नगर निगम ने शहर के कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों का किराया 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलॉजी, रेस्तरां और कैफे के लाइसेंस शुल्क को भी दोगुना कर दिया गया है। नगर निगम के इस फैसले से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है। नगर निगम के सामान्य सदन की बैठक में मंगलवार को इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) पर हस्ताक्षर होते ही बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। गौरतलब है कि सहालग का शुभारंभ 5 फरवरी से हो रहा है और उससे पहले किराए में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 50% से घटाकर 40% बढ़ोतरी पर बनी सहमति मेयर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सदन में पहले कल्याण मंडपों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव...
“अब मैं थक गया हूं…” हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर टीईटी की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी, हाथरस में हृदयविदारक घटना
State, Uttar Pradesh

“अब मैं थक गया हूं…” हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर टीईटी की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी, हाथरस में हृदयविदारक घटना

हाथरस।उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय युवक ने मानसिक अवसाद से जूझते हुए आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया और लिखा— “अब मैं थक गया हूं… मैं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हूं।” यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कॉलोनी की है। मृतक की पहचान नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बॉबी (27) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। बॉबी के पिता हरि सिंह सीआईएसएफ में तैनात हैं और घटना के समय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी जरूरी काम से मथुरा गए हुए थे। मंगलवार शाम जब परिवार घर लौटा, तो बॉबी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। हाथ पर लिखा सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके प...
बागपत में दर्दनाक हादसा: पढ़ाई के दौरान 18 वर्षीय नीट छात्रा को आया हार्ट अटैक, बेड से गिरकर मौत
State, Uttar Pradesh

बागपत में दर्दनाक हादसा: पढ़ाई के दौरान 18 वर्षीय नीट छात्रा को आया हार्ट अटैक, बेड से गिरकर मौत

बागपत।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। बढ़ती उम्र से पहले युवाओं में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। यह घटना खेखड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर की है। यहां रहने वाली डॉक्टर सुरिंदर कौर शर्मा की बेटी सिमरन शर्मा (18) सोमवार शाम अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। सिमरन ने पिछले वर्ष ही 12वीं की परीक्षा पास की थी और डॉक्टर बनने के सपने के साथ नीट की तैयारी में जुटी हुई थी। रात करीब आठ बजे जब उसका भाई राघव कमरे में पहुंचा, तो सिमरन बेड से नीचे गिरी हुई मिली। उसका शरीर पसीने से पूरी तरह भीगा हुआ था। परिजन उसे तत्काल संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। मां सुरिंदर कौर ने जांच क...
यूपी में मौसम का मिजाज बदला: लखनऊ में तड़के से बूंदाबांदी, कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
State, Uttar Pradesh

यूपी में मौसम का मिजाज बदला: लखनऊ में तड़के से बूंदाबांदी, कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। बुधवार तड़के राजधानी लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी होती रही, वहीं नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की खबर है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में बदला मौसम, ठंड बढ़ी लखनऊ में मंगलवार को दिनभर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शाम ढलते ही बादल छा गए और रात होते-होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की ...
भारत–ईयू एफटीए से खुला यूरोप का बाजार, यूपी के उद्योगों और किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
State, Uttar Pradesh

भारत–ईयू एफटीए से खुला यूरोप का बाजार, यूपी के उद्योगों और किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

लखनऊ।भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न इस ऐतिहासिक समझौते के तहत अब उत्तर प्रदेश को यूरोप के 27 देशों और लगभग 45 करोड़ उपभोक्ताओं वाले विशाल बाजार तक आसान और प्रतिस्पर्धी पहुंच मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे प्रदेश में निर्यात, निवेश और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह एफटीए विशेष रूप से उत्तर प्रदेश जैसे श्रम-प्रधान राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कारीगरों, किसानों और छोटे उद्योगों की बड़ी आबादी आजीविका पर निर्भर है। समझौते के तहत कई उत्पादों पर लगने वाला आयात शुल्क कम या पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिससे यूपी में बने उत्पाद यूरोपीय बाजार में सस्ते और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। श्रम-गहन उद्योगों को मिलेगा सबसे ब...
शंकराचार्य विवाद पर सख्त रुख किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी बाहर, जानिए कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
State, Uttar Pradesh

शंकराचार्य विवाद पर सख्त रुख किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी बाहर, जानिए कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

प्रयागराज।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद में टिप्पणी को लेकर किन्नर अखाड़े ने बड़ा फैसला लेते हुए ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। अखाड़े की प्रमुख और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म, परंपरा या आचार पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाना अनुचित है। इसी कारण अखाड़े ने यमाई ममता गिरी उर्फ ममता कुलकर्णी से दूरी बनाने का निर्णय लिया। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह इस विवाद में किसी पक्ष को सही या गलत ठहराने नहीं जा रहीं, लेकिन मेले के दौरान ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींचने जैसी घटना से अखाड़ा आहत हुआ। उन्होंने दो टूक कहा कि आस्था और परंपराओं का सम्मान सभी को करना चाहिए। इसी आधार पर ममता कुलकर्णी को अब किन्नर अखाड़े की सदस्य नहीं माना जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ममता कुलकर्णी पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। कौन है...
मथुरा के बालिका संरक्षण गृह से 5 किशोरियां फरार कंबल ओढ़कर गेट से निकलीं लड़कियां, दिल्ली–अलीगढ़ पुलिस अलर्ट
State, Uttar Pradesh

मथुरा के बालिका संरक्षण गृह से 5 किशोरियां फरार कंबल ओढ़कर गेट से निकलीं लड़कियां, दिल्ली–अलीगढ़ पुलिस अलर्ट

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चैतन्य विहार स्थित इस संरक्षण गृह से सोमवार रात 14 से 17 वर्ष की उम्र की पांच किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां खुद को कंबल से ढककर मुख्य गेट से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि फरार किशोरियों में से दो सुरक्षित अपने घर पहुंच गई हैं, जबकि तीन की तलाश अब भी जारी है। देर रात हुई घटना बालिका संरक्षण गृह की सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच पांचों किशोरियां परिसर से गायब पाई गईं। फरार लड़कियों में दिव्या (निवासी– चौथाईया, महावन), प्रियंका (निवासी– बाहाद गढ़ी, नौहझील), आरायणा (निवासी– मुल्तानी बाद...
शाहमीना शाह की मजार पर नोटिस की खबरों पर KGMU की सफाई, प्रवक्ता बोले—भ्रम फैलाने से बचें
State, Uttar Pradesh

शाहमीना शाह की मजार पर नोटिस की खबरों पर KGMU की सफाई, प्रवक्ता बोले—भ्रम फैलाने से बचें

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में स्थित मजारों को लेकर जारी नोटिस के बाद उपजे विवाद पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि शाहमीना शाह की मजार और हाजी हरमैन दरगाह को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। उन्होंने इस संबंध में फैल रही अफवाहों को निराधार बताते हुए लोगों से भ्रम न फैलाने की अपील की। दरअसल, KGMU प्रशासन द्वारा परिसर में बनी कुछ मजारों को हटाने संबंधी नोटिस जारी किए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक और धार्मिक बहस का विषय बन गया। समाजवादी पार्टी सहित कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। इसी बीच KGMU का नाम बदलने की मांग भी उठने लगी। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि केवल 4 से 5 मजारों को नोटिस भेजा गया है, जो पिछले 40 से 50 वर्षों के दौरान बनी हैं। प्रारंभ में ये संरचनाएं छो...
आगरा में 5 सेकेंड में गिर गई विशालकाय पानी की टंकी, तीन दिन से बाधित जलापूर्ति, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
State, Uttar Pradesh

आगरा में 5 सेकेंड में गिर गई विशालकाय पानी की टंकी, तीन दिन से बाधित जलापूर्ति, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

आगरा, 27 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के कालिंदी विहार क्षेत्र में स्थित जर्जर पानी की टंकी ढह जाने से इलाके में तीन दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। इसके कारण स्थानीय लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें टंकी के महज 5 सेकंड में जमींदोज होने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टंकी को जलकल विभाग के कर्मचारियों ने 24 जनवरी को गिराया था। कालिंदी विहार की यह सीमेंटेड टंकी काफी जर्जर हो चुकी थी। टंकी गिरते ही उसका भारी मलबा नीचे बने अंडरग्राउंड पानी के टैंक पर गिर गया, जिससे उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। स्थानीय निवासी प्रेम शंकर ने बताया कि पिछले तीन दिन से उन्हें पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। लोग टैंकर और हैंडपंप पर निर्भर होकर अपनी जरूरतें पूरी करने को म...
मेरठ और अलीगढ़ में बारिश, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा का अलर्ट
State, Uttar Pradesh

मेरठ और अलीगढ़ में बारिश, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा का अलर्ट

लखनऊ, 27 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। मेरठ, अलीगढ़, आगरा और गाजियाबाद में हुई बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बागपत में कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 जनवरी को पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 50 से अधिक जिलों में चमक-गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना भी है। नोएडा में मौसम:दिल्ली के पड़ोसी नोएडा में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 ड...