सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोक दी मालगाड़ी, मलकान क्रॉसिंग पर राहगीरों में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रेलवे से जुड़ा एक अजीब और विवादास्पद मामला सामने आया। ऊंचाहार क्षेत्र की मलकान रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी अचानक रुक गई, और इसकी वजह सुनकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, लोको पायलट ने सिगरेट लेने के लिए ट्रेन रोक दी थी।
10 मिनट तक रेल और सड़क यातायात ठपएनटीपीसी परियोजना से कोयला उतार कर बाहर आ रही यह मालगाड़ी लगभग 10 मिनट तक क्रॉसिंग पर खड़ी रही, जिससे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर यातायात ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो और फोटो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
राहगीरों में गुस्सा और चिंताक्रॉसिंग से गुजर रहे लोग इस घटना पर नाराज हैं। उनका कहना है कि आए दिन मालगाड़ी इसी तरह बिना वजह रुक जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी होती है। कई बार तो लंबा समय लग जाने के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है।
रेलवे की प्रतिक्रि...










