बदायूं में रेस्क्यू टीम पर जंगली सुअर का हमला, वन दरोगा गंभीर घायल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में जंगली सुअरों के आतंक की शिकायत पर रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर ही जानलेवा हमला हो गया। उझानी थाना क्षेत्र के गांव सिरसौली में गुरुवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान एक जंगली सुअर ने वन दरोगा पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायल वन दरोगा की पहचान शुभम प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित वन विभाग कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।
अचानक हमले से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्क्यू अभियान के दौरान एक जंगली सुअर झाड़ियों से निकलकर अचानक वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह पर टूट पड़ा। सुअर ने उन्हें नोंचना शुरू कर दिया, जिससे मौके ...










