महाराजा खेतसिंह खंगार: शेर-चिरा और बुंदेलखंड के वीर अखिलेश यादव ने किया नमन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को महाराजा खेतसिंह खंगार को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें महान योद्धा एवं कुशल प्रशासक बताया।
खंगार राजवंश मूल रूप से सौराष्ट्र के चूड़ासमा यदुवंशी क्षत्रियों से जुड़ा है। महाराजा खेतसिंह खंगार का जन्म 27 दिसंबर, 1140 ईस्वी को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। बचपन में ही 12 साल की उम्र में उन्होंने जंगली शेर को पकड़कर चीर दिया था, जिससे उन्हें 'शेर-चिरा' की उपाधि मिली।
महाराजा खेतसिंह खंगार ने 1182 ईस्वी में गढ़कुंडार को अपनी राजधानी बनाकर जिझौतिखंड (वर्तमान बुंदेलखंड) को स्वतंत्र हिंदू गणराज्य घोषित किया। वे पृथ्वीराज चौहान के प्रधान सामंत थे और मुहम्मद गोरी के खिलाफ 17 बार युद्ध लड़े। 1181 ईस्वी में उन्होंने महोबा के पास उरई के मैदान में पृथ्वीराज चौहान के साथ मिलकर आल्हा और ऊदल...










