नोएडा में दिनदहाड़े कार लूट का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, लूटी कार और हथियार बरामद
दिनदहाड़े प्रोजेक्ट मैनेजर से कार लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना कासना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर मौके पर ही दबोच लिए गए।
पुलिस के अनुसार यह वारदात 23 दिसंबर को कासना थाना क्षेत्र में हुई थी। एक बिल्डर के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन कुमार दोपहर करीब 12 बजे अपनी कार से चिरसी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और अचानक देसी कट्टे के बट से सिर पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में नवीन कुमार को छोड़कर बदमाश उनकी कार लूटकर फरार हो गए।
लगातार बदलते रहे ठिकाने
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया। हालांकि ब...










