माघ मेले में बड़ा हादसा टल सेल्फी लेते समय यमुना में गिरी किशोरी, पीएसी जवानों ने जान जोखिम में डालकर बचाया
प्रयागराज | माघ मेले की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले प्रयागराज में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। माघ मेला क्षेत्र में शुक्रवार शाम सेल्फी लेते समय एक किशोरी यमुना नदी में गिर गई। किशोरी को डूबता देख मौके पर तैनात पीएसी जवानों ने बिना पल गंवाए नदी में छलांग लगाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सेल्फी प्वाइंट पर हुआ हादसा
घटना शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे की है। माघ मेला क्षेत्र के अरेल सेल्फी प्वाइंट के पास किशोरी नाव के समीप खड़े होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में जा गिरी। तेज बहाव के कारण किशोरी डूबने लगी, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गुहार सुनते ही नदी में कूदे जवान
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गश्त कर रहे बी दल, 32वीं वाहिनी पीएसी के जवान तुरंत हरकत में आ गए। आरक्षी सुधीर कुमार राय...










