दिल्ली–देहरादून हाइवे पर दर्दनाक हादसा
मुजफ्फरनगर।
दिल्ली–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार साल का मासूम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। यह दर्दनाक हादसा जानसठ फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
तेज टक्कर में उजड़ा पूरा परिवार
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव निवासी सोनू (35) अपनी पत्नी राधिका (30), 10 वर्षीय बेटी रिया और चार साल के बेटे काला के साथ बाइक से देहरादून की ओर से गांव लौट रहे थे। रात के समय जानसठ फ्लाईओवर पर अचानक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में तीन को मृत घोषित किया गया
राहगीरों की सूचना...










