प्रेमानंद महाराज ने महिला कानून के दुरुपयोग पर जताई नाराजगी, बोले- यह शोषण के लिए नहीं
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने महिला सुरक्षा के लिए बने कानून के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई है। वृंदावन के श्रीहित राधा केलीकुंज आश्रम में एक भक्त के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि महिला कानून का उद्देश्य पीड़ित की रक्षा करना है, न कि निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित करना।
प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून का दुरुपयोग शोषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शुभ-अशुभ कर्मों का फल हमें यहीं भोगना पड़ता है और अगर कोई निर्दोष व्यक्ति कानून का गलत फायदा उठाता है, तो उसका परिणाम अंततः उसे ही भुगतना पड़ेगा।
कानून के दुरुपयोग पर चिंता
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान में कुछ लोग, खासकर महिलाएं, कानून का गलत फायदा उठाकर पुरुषों और उनके परिवार का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई परिवार जा...










