Sunday, July 26

Uttar Pradesh

गाजियाबाद को 2026 में मिलेगा भव्य बायोडायवर्सिटी पार्क: रिसर्च गार्डन, जिपलाइन और लोटस पॉन्ड से बढ़ेगा आकर्षण
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद को 2026 में मिलेगा भव्य बायोडायवर्सिटी पार्क: रिसर्च गार्डन, जिपलाइन और लोटस पॉन्ड से बढ़ेगा आकर्षण

  गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साल 2026 में शहरवासियों के लिए एक नया और भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’ तैयार हो रहा है। नए बस अड्डे के पास और महामाया स्टेडियम के पीछे के इलाके, जो पहले कूड़े के ढेर से भरे हुए थे, अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क में तब्दील हो रहे हैं।   नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने हाल ही में निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश और मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी भी मौजूद थे। अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए गए हैं।   पार्क की विशेषताएँ   पार्क का क्षेत्रफल लगभग 63.2 एकड़ में फैला है। निर्माण पर 14 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत आएगी। बच्चों और युवाओं के लिए जि...
सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक
State, Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक

  लखनऊ/नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई है। यह मामला पहलगाम अटैक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी के कारण उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। इस मामले में पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद नेहा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां उन्हें फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। इस फैसले के बाद नेहा सिंह राठौर ने कहा, “माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस बड़ी राहत के लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूँ।” यह मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया के तहत है और सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम राहत के बावजूद आगे की सुनवाई जारी रहेगी।  ...
वेस्ट यूपी में SIR का सियासी असर, मंत्री-विधायकों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
State, Uttar Pradesh

वेस्ट यूपी में SIR का सियासी असर, मंत्री-विधायकों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

मेरठ, 7 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद जारी नई वोटर लिस्ट ने सियासी दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं के समीकरण गड़बड़ सकते हैं। मेरठ जिले में SIR के दौरान कुल 6,65,647 वोटरों के नाम हटाए गए, जिससे वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 20,34,185 रह गई है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 1,54,739 वोट कटे हैं, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। वहीं, बीजेपी के गढ़ मेरठ कैंट सीट से 1,49,000 वोट और हस्तिनापुर से 64,550 वोट हटे हैं। संभल और मुजफ्फरनगर की स्थिति: संभल जिले में कुल 3.18 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की चंदौसी सीट से 99,093 वोट हटने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर जिले में 3.44 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिसमें सदर सीट से विधायक कपिल देव अ...
झांसी सराफा बाजार में चेहरा ढककर आने पर रोक, व्यापारियों ने लगाए पोस्टर
State, Uttar Pradesh

झांसी सराफा बाजार में चेहरा ढककर आने पर रोक, व्यापारियों ने लगाए पोस्टर

झांसी, लक्ष्मी नारायण शर्मा: झांसी के सीपरी सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते व्यापारियों ने दुकानों पर चेतावनी पोस्टर लगाकर ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे दुकान के अंदर प्रवेश करते समय अपना चेहरा खुला रखें। सीपरी सराफा व्यापार मंडल और सीपरी थाना प्रभारी की मुहर वाले इन पोस्टरों में लिखा है: “ग्राहकों से अनुरोध है कि कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर खरीददारी करें।” व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी ने बताया कि जब से सोने और चांदी के भाव तेजी से बढ़े हैं, तब से दुकानों में अराजक तत्वों का आना बढ़ गया है। ऐसे लोग मुंह ढककर आते हैं और चोरी कर चले जाते हैं। चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस से पूछताछ में मुंह ढके व्यक्तियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। उदय सोनी ने कहा, “जब हमने पोस्टर लगाकर चेहरा खुला रखने की अपील की, तो ग्राहकों ने हमारे इस निर्णय का...
रामपुर में पाकिस्तानी नागरिक ने 34 साल पहले सरकारी स्कूल में पढ़ाई, अब FIR दर्ज
State, Uttar Pradesh

रामपुर में पाकिस्तानी नागरिक ने 34 साल पहले सरकारी स्कूल में पढ़ाई, अब FIR दर्ज

    रामपुर: रामपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पाकिस्तानी नागरिक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी। मामला 1992 का है, जब माहिरा अख्तर नामक महिला ने सैदपुर के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के रूप में नौकरी शुरू की थी। उसने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छिपाई रखी थी।   मामला कैसे सामने आया   रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आतिशबाज निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना उर्फ माहिरा अख्तर का 17 जून 1979 को पाकिस्तानी नागरिक सिबगत अली से निकाह हुआ। निकाह के बाद माहिरा पाकिस्तान चली गईं और वहां उन्हें नागरिकता मिली। पाकिस्तान में उनके दो बच्चे हुए।   निकाह के लगभग तीन साल बाद उनका तलाक हो गया और वह अपने बच्चों के साथ मायके लौट आईं। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकता बरकरार थी। वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने पर स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) ने ...
हाथरस की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’ हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों को रोककर सिखाया यातायात का सबक
State, Uttar Pradesh

हाथरस की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’ हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों को रोककर सिखाया यातायात का सबक

    हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखा और रोचक नज़ारा देखने को मिला। शहर की सड़कों पर यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति घूमता नजर आया, जो बाइक और कार चालकों को रोककर यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रहा था। यह पहल परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत की गई।   चौराहे पर चला जागरूकता अभियान   जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य तालाब चौराहे पर परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों को रोककर नियमों की जानकारी दी गई। नियम तोड़ने वालों को समझाने के लिए विभाग ने यमराज का सहारा लिया।   ‘नियम नहीं मानोगे तो उठा लेंगे’   यमराज की वेशभूषा में मौजूद पीके रावत ने अनोखे अंदाज़ में वाहन चालकों को जागरूक किया। ...
लखनऊ में बड़ी मेडिकल लापरवाही  ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा सर्जिकल सामान, 13 डॉक्टरों पर एफआईआर
State, Uttar Pradesh

लखनऊ में बड़ी मेडिकल लापरवाही ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा सर्जिकल सामान, 13 डॉक्टरों पर एफआईआर

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मेडिकल लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रतिष्ठित एरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में सर्जिकल सामान छोड़ने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में अस्पताल के 13 डॉक्टरों और दो मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   दर्द होता रहा, दवाइयों से टरकाते रहे डॉक्टर   पीड़ित महिला रूपा शर्मा सिंह वर्ष 2023 में पेट दर्द की शिकायत लेकर एरा अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टरों ने 5 जनवरी 2023 को ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद महिला को 15 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 27 फरवरी 2023 को पहला ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद भी महिला की तकलीफ कम नहीं हुई।   लगातार दर्द की शिकायत पर 17 मार्च 2023 को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि इसके बावजू...
भा.ज.पा. के पूर्व विधायक विजय राजभर का वायरल ऑडियो, पार्टी में मच गया बवाल
State, Uttar Pradesh

भा.ज.पा. के पूर्व विधायक विजय राजभर का वायरल ऑडियो, पार्टी में मच गया बवाल

  मऊ (7 जनवरी 2026): भाजपा के पूर्व विधायक विजय राजभर का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता और नगर पंचायत चेयरमैन को सरेआम गालियाँ दे रहे हैं। इस वायरल ऑडियो ने पार्टी के अनुशासन और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।   ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता मोहन गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन मुन्ना गुप्ता को पार्टी के पूर्व विधायक विजय राजभर ने अपमानित किया। इस घटना का कारण एक विवाद है, जब मोहन गुप्ता ने अपने पैसों से मझवारा मोड़ पर अपना होर्डिंग लगवाया था। इसके बाद, विजय राजभर के समर्थकों ने मोहन का होर्डिंग हटाकर अपना होर्डिंग लगा दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा। मोहन ने इसका विरोध किया, और इसके बाद विजय राजभर ने मोहन को फोन कर अपमानित किया।   भा.ज.पा. के इस आंतरिक विवाद में युवा मोर्चा के पदाधिकारी...
दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज, इमरान मसूद ने उठाए सवाल
State, Uttar Pradesh

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज, इमरान मसूद ने उठाए सवाल

    सहारनपुर: दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस का केंद्र बन गया है।   कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय तक विचाराधीन कैदियों को जेल में रखना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट खुद कई फैसलों में स्पष्ट कर चुका है कि जमानत नियम है और जेल अपवाद। ऐसे में जिन आरोपियों पर ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जेल में रखना न्याय की भावना के विपरीत है। व्यक्तिगत स्वतंत्रता भारतीय संविधान का मूल आधार है और किसी भी फैसले में इसका संतुलित मूल्यांकन होना चाहिए।”   इमरान मसूद ने यह भी कहा कि विचाराधीन कैद (Undertrial Detention) एक गंभीर समस्या है। यदि किसी...
फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा के करीबियों की 5.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर बड़ा एक्शन
State, Uttar Pradesh

फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा के करीबियों की 5.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर बड़ा एक्शन

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रशासन ने सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डीएम के आदेश पर उनके नाम पर दर्ज बेशकीमती संपत्तियों को कुर्क किया गया। इस कार्रवाई में कुल 5.15 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली जमीनें और प्लॉट शामिल हैं।   मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले निवासी हाजी रजा मोहम्मद पर गैंगस्टर समेत कई संगीन मामलों के 2 दर्जनों से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तरीके से अर्जित धन से रजा ने सदर कोतवाली क्षेत्र की कई जमीनों और प्लॉटों को अपने करीबी सभासद, चालक और नौकरों के नाम बैनामा करवाया था।   इस मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के आदेश पर धारा 14(1) के तहत इन संपत्तियों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर अर्चना त्रिपाठी, डीएसपी सिटी, तहसीलदार और राजस्व विभाग...