अलीगढ़ में SIB की बड़ी कार्रवाई, मीट फैक्ट्री समेत 6 ठिकानों पर छापा 200 करोड़ रुपये से अधिक की GST टैक्स चोरी की आशंका
अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मीट फैक्ट्री अल दुआ फूड प्रोसेसिंग सहित कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की GST टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
SIB की जांच के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर ही 1.15 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया। हालांकि विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह राशि संभावित टैक्स चोरी की तुलना में बेहद कम है। फिलहाल फैक्ट्री और अन्य ठिकानों पर गहन जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित गांव अमरपुर कोंडला और मेहरावाल क्षेत्र में संचालित मीट यूनिटों पर की गई। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री द्वारा वास्तविक बिक्री की तुलना में रिकॉर्ड में बिक्री काफी कम दर्शाई गई थी। इसके साथ ही गलत तरीके से ...










