मेरठ में लेडी कॉन्स्टेबल का ‘फिल्मी ड्रॉमा’, हिस्ट्रीशीटर संग भागने का खुलासा
मेरठ के बहसूमा इलाके में शनिवार शाम ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय महिला सिपाही की शादी की बारात घरवालों के इंतजार में थी, लेकिन हल्दी और मेहंदी की रस्मों के बाद वह अचानक लापता हो गई। शुरुआती खबरों में कहा गया कि उसे हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान ने अपहरण कर लिया है।
पुलिस की जांच और रोमांचक ट्विस्ट
मेरठ पुलिस ने महिला सिपाही की तलाश शुरू की और आठ घंटे के भीतर बक्सर इलाके से बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला सिपाही ने अपहरण नहीं बल्कि अपनी मर्जी से हिस्ट्रीशीटर के साथ जाना तय किया था। उसने अपने परिवार को पहले ही फोन कर सूचित किया था कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से जा रही है।
सिपाही और हिस्ट्रीशीटर के बीच जान-पहचान
महिला सिपाही और हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान पहले से परिचित थे। ढिकोली गांव में सिपाही की बुआ रहती हैं, जहां आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात अंकित स...










