धागा कारोबारी से 20 लाख की वसूली का आरोप, मेरठ में दो दरोगा फरार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को धक्का देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। लोहियानगर थाने में तैनात दो दरोगाओं पर धागा कारोबारी का अपहरण कर उससे 20 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कराई गई गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच के दौरान 15 लाख रुपये बरामद होने के बाद दोनों आरोपी दरोगा फरार हो गए हैं। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी राशिक, निवासी लिसाड़ी गेट, पेशे से धागा कारोबारी है। उसका मेरठ के साथ-साथ दुबई में भी प्रॉपर्टी और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का व्यवसाय बताया जा रहा है। हाल ही में जमीन बिक्री से उसे बड़ी रकम प्राप्त हुई थी, जिसकी भनक लगते ही पुलिस के एक मुखबिर ने उसे निशाना बनाया और दो दरोगाओं के साथ मिलकर वसूली की साजिश रच डाली।
2023 बैच के दरोगाओं पर आरोप
बताया जा रहा है कि आरोपी ...










