Monday, August 31

State

बेगूसराय: डेढ़ साल में दो हत्याओं का रहस्य, पहली पत्नी बनी दूसरे पति की भी हत्या की आरोपी – कौन है बंगाल की रहस्यमय लेडी सुनीता?
Bihar, State

बेगूसराय: डेढ़ साल में दो हत्याओं का रहस्य, पहली पत्नी बनी दूसरे पति की भी हत्या की आरोपी – कौन है बंगाल की रहस्यमय लेडी सुनीता?

बेगूसराय (बिहार): जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े खेत में चारा काटने गए किसान भूषण सिंह (45) को बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप मृतक की पहली पत्नी सुनीता देवी पर है, जो अपने पहले पति भूषण सिंह को छोड़ कर बाद में उनके छोटे भाई राजू सिंह से शादी कर चुकी थी। घटना सोमवार की शाम को हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल भूषण सिंह को सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैला दी। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता देवी का मकसद संपत्ति पर कब्जा करना था। भूषण सिंह के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि सुनीता ने भूषण सिंह की नई घर और कीमती जमीन हड़पने के लिए इस हत्या की योजना बनाई। पहले पति की हत्या का आरोप भी सुनीता पर...
ग्रेटर नोएडा: घर पर शराब पार्टी अब सिर्फ 1000 रुपये में, आबकारी विभाग ने घटाई लाइसेंस फीस
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा: घर पर शराब पार्टी अब सिर्फ 1000 रुपये में, आबकारी विभाग ने घटाई लाइसेंस फीस

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग ने शराब से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब घर पर शराब पार्टी आयोजित करना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है। आबकारी विभाग ने एक दिन के लाइसेंस की फीस 4000 रुपये से घटाकर 1000 रुपये कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस फैसले से निजी स्तर पर पार्टी करने वालों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां एक दिन के लाइसेंस के लिए चार हजार रुपये चुकाने पड़ते थे, अब केवल 1000 रुपये में लाइसेंस मिल सकेगा। नए नियमों के अनुसार, बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस और रेस्तरां में शराब पार्टी आयोजित करने के लिए तीन दिन के लाइसेंस पर 11,000 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसके साथ ही रेस्तरां में शराब परोसने को लेकर भी नियम सख्त किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब रेस्तरां में शराब की कीमत पर संचाल...
अशोकनगर में बीजेपी नेता की दबंगई, युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल, कांग्रेस भड़की
Madhya Pradesh, Politics, State

अशोकनगर में बीजेपी नेता की दबंगई, युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल, कांग्रेस भड़की

अशोकनगर: जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ेरा गांव में बीजेपी नेता द्वारा एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता बली सिंह युवक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और पैरों से बेरहमी से पीट रहे हैं। घटना एक ढाबे के पीछे हुई थी। पीड़ित बृजकिशोर ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो की भयंकरता ऐसी है कि इसे बिना छुपाए दिखाना भी उचित नहीं माना जा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने इस घटना को सत्ता के दुरुपयोग के रूप में बताया और बीजेपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी सत्ता के मद में है और उसके नेता लोगों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच कर दोषी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" थाने...
हंसते हुए आखिरी रील के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेशमा फंदे से लटकी मिली, फैंस में शोक की लहर
Kerala, State

हंसते हुए आखिरी रील के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेशमा फंदे से लटकी मिली, फैंस में शोक की लहर

कासरगोड (केरल): केरल के कासरगोड में 25 वर्षीय फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के. रेशमा उर्फ़ चिन्नू पप्पू का शव उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। अपने वीडियो और रील में हमेशा मुस्कुराती दिखाई देने वाली रेशमा ने सोशल मीडिया पर आखिरी रील पोस्ट की थी, जिसके बाद उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस और फॉलोवर्स को सदमे में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार रेशमा कुडलू के आजाद रोड पर स्थित एक किराए के कमरे में रहती थीं। सोमवार को अपराह्न करीब 1:30 बजे उनके भाई रतीश ने उन्हें चादर से छत के पंखे से लटका हुआ पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है। के. रेशमा ने सोशल मीडिया पर चिन्नू पप्पू के नाम से अपनी पहचान बनाई थी। उनके इंस्टाग्राम पर दो लाख से अध...
सोनाली हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: प्रेमी सनी ने गला दबाकर की हत्या, देह व्यापार में धकेलने का बना रहा था दबाव
State, Uttar Pradesh

सोनाली हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: प्रेमी सनी ने गला दबाकर की हत्या, देह व्यापार में धकेलने का बना रहा था दबाव

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कंबल में लिपटी युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतका सोनाली की हत्या उसके प्रेमी सनी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोप है कि सनी सोनाली को देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहता था, लेकिन सोनाली लगातार इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और अंततः सनी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सनी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करता रहा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की पुष्टि होने के बाद सनी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। 6 फरवरी को मिला था शव, चेहरा बिगाड़कर पहचान छिपाने की कोशिश यह मामला 6 फरवरी का है, जब महोबा जिले की विजय नगर निवासी सोनाली का शव यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 1...
बीजेपी नेता के अवैध निर्माण पर भी चला सम्राट का ‘बुलडोजर’, मुजफ्फरपुर में 90 मकान ध्वस्त
Bihar, State

बीजेपी नेता के अवैध निर्माण पर भी चला सम्राट का ‘बुलडोजर’, मुजफ्फरपुर में 90 मकान ध्वस्त

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एनडीए सरकार के गृह विभाग सम्राट चौधरी की पुलिस-प्रशासनिक टीम ने बालूघाट बांध क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए बीजेपी नेता समेत 90 अवैध निर्माणों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जहां दो बुलडोजर लगाकर सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों, दुकानों और अस्थायी निर्माणों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 30 फीट जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में सिकंदरपुर स्लुइस गेट से लेकर लकड़ीढाई तक बालूघाट बांध रोड के किनारे लगभग 30 फीट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस जमीन को अब बुडको (BUDCO) को सौंपा जाएगा, जहां ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाई जानी है। बताया गया कि लकड़ीढ...
कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण नेटवर्क, मणिपुर से हो रहा था संचालन: पुलिस जांच में खुलासा
State, Uttar Pradesh

कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण नेटवर्क, मणिपुर से हो रहा था संचालन: पुलिस जांच में खुलासा

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में एक मकान के बेसमेंट में कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे कथित धर्मांतरण रैकेट को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का संचालन मणिपुर से किया जा रहा था, जहां बैठे कथित आकाओं के निर्देश पर यहां गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लोगों को सुख-समृद्धि, गरीबी दूर करने, रोग मुक्ति और पारिवारिक समस्याओं के समाधान जैसे आकर्षक दावों के जरिए मानसिक रूप से प्रभावित किया जाता था। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क का उद्देश्य लोगों का माइंडवॉश कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करना था। सप्ताहभर ट्यूशन, रविवार को 'सीक्रेट मिशन' पुलिस जांच में पता चला कि सप्ताह के दिनों में बेसमेंट में बच्चों को ट्यूशन और कोचिंग दी जाती थी ताकि किसी को शक न हो। ले...
जबरन सेल्फी, चेंजिंग रूम में घुसपैठ और नंबर मांगने के आरोप, बार डांसर पहुंचीं महिला आयोग
Crime, Maharashtra, State

जबरन सेल्फी, चेंजिंग रूम में घुसपैठ और नंबर मांगने के आरोप, बार डांसर पहुंचीं महिला आयोग

मुंबई। मुंबई के डांस बारों में काम करने वाली महिलाओं ने पुलिस के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। अंधेरी क्षेत्र के पब और बार में काम करने वाली कई बार डांसरों ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिलाओं का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी बिना अनुमति जबरन सेल्फी लेते हैं, चेंजिंग रूम में घुस जाते हैं और बाद में उनका फोन नंबर व घर का पता मांगते हैं। महिलाओं ने इसे अपमानजनक, असुरक्षित और भय पैदा करने वाला व्यवहार बताया है। रात 9:30 के बाद बार में आकर करते हैं दुर्व्यवहार बार डांसरों के अनुसार, पुलिसकर्मी अक्सर रात 9:30 बजे के बाद बार में पहुंचकर अनावश्यक पूछताछ और दबाव बनाने जैसी गतिविधियां करते हैं। इससे महिलाओं को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है और वे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। फोटो लीक होने का डर, परि...
नागौर में साल का सबसे बड़ा मायरा, दो भाइयों ने भांजे की शादी में भरा 1 करोड़ 61 लाख का भात
Rajasthan, State

नागौर में साल का सबसे बड़ा मायरा, दो भाइयों ने भांजे की शादी में भरा 1 करोड़ 61 लाख का भात

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में पारिवारिक परंपराओं और भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। जिले के जायल कस्बे में दो भाइयों ने अपनी बहन के बेटे की शादी में 1 करोड़ 61 लाख रुपये का मायरा (भात) भरकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया। इसे इस वर्ष का सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है। भांजे की शादी में दिए गए इस मायरे ने न सिर्फ समाज में रिश्तों की मजबूती को दर्शाया, बल्कि पारंपरिक रीति-रिवाजों के सम्मान का भी संदेश दिया। 81 लाख नकद, 25 तोला सोना और चांदी के आभूषण शामिल जानकारी के अनुसार, जायल निवासी ललित कुमार व्यास और ओमप्रकाश व्यास ने अपनी बहन गायत्री देवी के पुत्र नीलेश की शादी के अवसर पर मायरा भरा। इस मायरे में 81 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना, तथा चांदी के आभूषण शामिल रहे। इतनी बड़ी राशि और उपहार देखकर समारोह में उपस्थित लोग भी हैरान रह गए। माहेश्वरी भवन में पारंप...
भोपाल में नया अजूबा: हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाल दी सड़क, लोग कह रहे ‘एफिल टॉवर रोड’
Madhya Pradesh, State

भोपाल में नया अजूबा: हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाल दी सड़क, लोग कह रहे ‘एफिल टॉवर रोड’

भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद इलाके से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां हाईटेंशन लाइन के टावर के ठीक नीचे से सार्वजनिक सड़क निकाल दी गई है। स्थानीय लोग इस अनोखी और खतरनाक सड़क को मजाक में ‘एफिल टॉवर रोड’ कह रहे हैं, क्योंकि यह सड़क टावर के नीचे से गुजरते हुए बिल्कुल किसी टावरनुमा संरचना जैसी दिखाई देती है। यह मामला करोंद क्षेत्र की विनायक कॉलोनी का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क से लोग रोजाना पैदल, बाइक और कार लेकर गुजरते हैं, जबकि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। घनी आबादी के बीच बना खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार, जब यह टावर लगाया गया था तब आसपास कोई बस्ती नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे यहां घर बनते गए और अब यह इलाका घनी आबादी वाला बन चुका है। ऐसे में टावर के नीचे से सड़क गुजरने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि ...