एमपी ई-सेवा पोर्टल से डिजिटल गवर्नेंस की नई क्रांति का शुभारंभ
इंदौर, 02 नवम्बर 2025
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल ऐप’ का शुभारंभ करते हुए डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज किया। यह एकीकृत नागरिक सेवा मंच अब 56 विभागों की 1700 से अधिक सरकारी सेवाओं और योजनाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
राज्य शासन का लक्ष्य वर्ष 2026 तक 100 प्रतिशत ई-सेवा डिलीवरी प्राप्त करने का है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) के सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा विकसित यह पोर्टल नागरिकों, विभागों और सेवाओं को एक ही डिजिटल इको-सिस्टम में जोड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “डिजिटल गवर्नेंस ही गुड गवर्नेंस का आधार है।”
नागरिकों के लिए एक पोर्टल — सभी सेवाएँ एकीकृत
अब नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अ...




