बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 2 हजार रुपये में बाइक से ले जा रहा था 55 लाख का सोना, फुटरेस्ट में छिपाया था माल
कोलकाता/मुर्शिदाबाद: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीएसएफ की 71वीं बटालियन ने 55 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। यह सोना एक बाइक के फुटरेस्ट में बड़ी चालाकी से छिपाया गया था। जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए बाइक सवार तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ को खुफिया इनपुट मिला था कि बॉयराघाट बॉर्डर आउटपोस्ट इलाके से सोने की तस्करी की कोशिश की जा रही है। इसके बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर जवानों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब 10 बजे एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा, जिसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। जवानों ने तुरंत उसे रोका और बाइक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के फुटरेस्ट में दो सोने के बिस्किट और दो छोटे सोने के टुकड़े बरामद किए गए। पकड़े गए युवक ...










