बिहार चुनाव में नई सियासी जंग — ‘पप्पू-टप्पू’ के बाद अब ‘अंजा, पंजा और गंजा’ की एंट्री!
सिवान। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नेताओं के भाषणों में जोश और तंज का पारा भी चढ़ता जा रहा है। रविवार को जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “पप्पू-टप्पू” का जिक्र कर माहौल गरमाया था, वहीं सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सिवान में एनडीए की चुनावी सभा के दौरान “अंजा, पंजा और गंजा” की एंट्री करा दी।
सभा में गडकरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा —
“आप ऐसा तीर छोड़िए कि सबकी दुकान बंद हो जाए… अंजा, पंजा, गंजा — सब हवा में उड़ जाएं!”
गडकरी के इस बयान पर सभा में ठहाके गूंज उठे और माहौल चुनावी जोश से भर गया।
किसानों को बताया ‘ऊर्जादाता’
गडकरी ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के विकास की असली ताकत है। उन्होंने कहा —
“बिहार के किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे। यहां की चीनी मिलों से इथेनॉ...










