बीएमसी चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा: मंत्री के बयान से खिंची तलवार, उद्धव बनाम बीजेपी आमने-सामने
मुंबई:महाराष्ट्र में दिसंबर महीने में होने वाले नगर निगम चुनाव (BMC Election) से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। ठाकरे ब्रदर्स — उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे — दशकों बाद पहली बार एक साथ राजनीतिक मंच पर नज़र आ रहे हैं। वहीं, बीजेपी नेताओं के बयानों से राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।
महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के एक बयान ने उद्धव ठाकरे खेमे और बीजेपी के बीच खुली जंग छेड़ दी है। लोढ़ा ने बीएमसी और ठाकरे नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पर न केवल कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, बल्कि अपने एक विवादित बयान से विवादों में भी घिर गए हैं।
🔸 बीएमसी और उद्धव पर मंत्री का हमला
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा हाल ही में मुंबई के केईएम अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे, जहां उन्होंने अव्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा —
“अस्पताल में मरीजों के बैठने की जगह नहीं, इलाज में देरी होती ह...










