दिल्ली में फिर से हड़कंप: लाल किला मेट्रो के पास कार ब्लास्ट, 8 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटों से आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यह दिल्ली में 14 साल बाद सबसे बड़ा धमाका माना जा रहा है।
दिल्ली में पहले भी हो चुके हैं भयावह धमाके
दिल्ली आतंकवाद और ब्लास्ट की घटनाओं से अछूती नहीं रही है। आइए जानते हैं 1996 से 2025 तक हुए प्रमुख धमाकों की सूची:
21 मई 1996 – लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट: 16 मौत, 39 घायल।
9 जनवरी 1997 – ITO, ओल्ड दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर: 50 घायल।
1 अक्टूबर 1997 – सदर बाजार में दो विस्फोट: 30 घाय...










