Saturday, August 29

State

मध्य प्रदेश की सड़कें: टोल दोगुना, मौतें तीन गुना
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश की सड़कें: टोल दोगुना, मौतें तीन गुना

भोपाल: मध्य प्रदेश में नेशनल हाईवे पर सफर महंगा होने के साथ-साथ खतरनाक भी हो गया है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार सालों में टोल वसूली दोगुना होकर ₹4,188 करोड़ हो गई, जबकि गड्ढों से होने वाली मौतें तीन गुना बढ़कर 277 हो गई हैं। टोल और सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े 2020-21: टोल ₹2,178.19 करोड़, गड्ढों से मौतें 96 2024-25: टोल ₹4,188.15 करोड़, गड्ढों से मौतें 277 अर्थात, हर दो दिन में लगभग 23 करोड़ रुपये टोल के रूप में वसूले जा रहे हैं, जबकि हर दूसरे दिन नेशनल हाईवे के गड्ढों से एक व्यक्ति अपनी जान गंवा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने पहले भी जताई थी नाराजगी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नवंबर 2022 में मंडला दौरे के दौरान हाईवे की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई थी और अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, गड्ढों के कारण होने वाली दुर...
तेलंगाना निकाय चुनाव: कांग्रेस की बंपर जीत, बीजेपी को भी ऐतिहासिक रिजल्ट का दावा
Politics, State, Telangana

तेलंगाना निकाय चुनाव: कांग्रेस की बंपर जीत, बीजेपी को भी ऐतिहासिक रिजल्ट का दावा

हैदराबाद: तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे। कांग्रेस ने 116 नगरपालिकाओं में से 83 और 7 नगर निगमों में से 5 में जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं बीजेपी भी अपनी जीत को ऐतिहासिक मानते हुए खुशी मना रही है। बीजेपी का ऐतिहासिक दावा बीजेपी सांसद और करीमनगर के विधायक बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करीमनगर में पहली बार बीजेपी का मेयर बनेगा, और यह जीत ऐतिहासिक है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने बताया कि पार्टी का वोट शेयर 13% से बढ़कर 20% हुआ है, जो लगातार बढ़ते प्रभाव का संकेत देता है। कांग्रेस को रोकने की बीजेपी की कोशिश बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीआरएस ने मजलिस और एआईएमआईएम के समर्थन से कई स्थानों पर जीत हासिल की। बीजेपी का कहना है कि मजलिस के समर्थन के बिना कांग्रेस और बीआरएस कई नगरपालिकाओं में...
कोलकाता–शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, टॉयलेट में मिली हाथ से लिखी चिट्ठी
State, West Bengal

कोलकाता–शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, टॉयलेट में मिली हाथ से लिखी चिट्ठी

कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E3074 में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक हाथ से लिखी चिट्ठी मिली, जिसमें एयरक्राफ्ट में बम होने की चेतावनी दी गई थी। पैसेंजरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया सूचना मिलते ही बोर्डिंग कर चुके सभी पैसेंजरों को विमान से उतार लिया गया और एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की सघन जांच कर रही हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार, यह घटना सुबह 9:15 बजे हुई, जब विमान उड़ान के लिए तैयार हो रहा था। पिछले महीने भी हुई थी समान घटना यह घटना पिछले महीने 23 जनवरी को दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट में हुई धमकी की घटना की याद दिलाती है। उस समय भी क्रू मेंबर को टॉयलेट में हाथ से लिखी चिट्ठी मिली थी। हालांकि, उस फ्लाइट में बम निरोधक ...
यूपी विधानसभा में हंसी का फव्वारा: सीएम योगी ने सुनाया ‘बिस्मिल्लाह खां’ का मजेदार किस्सा
State, Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा में हंसी का फव्वारा: सीएम योगी ने सुनाया ‘बिस्मिल्लाह खां’ का मजेदार किस्सा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में हंसी का फव्वारा उस समय फूट पड़ा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा सरकार के शिक्षा मंत्री से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। सीएम ने बताया कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सपा सरकार के शिक्षा मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया था। मंच पर पहुंचने के बाद मंत्री ने सवाल किया, “बिस्मिल्लाह खां को तो अभी कोई पुरस्कार मिला था, उन्हें फांसी क्यों दे दी गई?” जब नीचे बैठे किसी व्यक्ति ने सुधार की कोशिश की, तो मंत्री ने उसे बीजेपी समर्थक बता कर कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा। सीएम योगी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा,"इसी को अंधेर नगरी चौपट राजा कहते हैं। शिक्षा व्यवस्था को चौपट होना ही था। जहां आपका शिक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह खां और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बीच अंतर नहीं समझ पा रहा था। ऐसे में बच्चे न...
पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी रेड: 3 किलो सोना, 1.25 करोड़ कैश और 400 से अधिक दस्तावेज बरामद
Bihar, State

पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी रेड: 3 किलो सोना, 1.25 करोड़ कैश और 400 से अधिक दस्तावेज बरामद

पटना: बिहार के रियल एस्टेट क्षेत्र के चर्चित बिल्डर और VIP पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा के पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को लंबी छापेमारी पूरी की। अररिया, सुपौल और पूर्णिया जिलों में ग्रुप के 20 से अधिक ठिकानों पर तीन दिन तक चली इस छापेमारी में करोड़ों की काली कमाई और बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश हुआ। आयकर विभाग को क्या-क्या मिला? आयकर विभाग ने पनोरमा ग्रुप के ठिकानों से जब्त की गई संपत्ति में शामिल हैं: करीब 3 किलो सोना और अन्य ज्वेलरी। 1.25 करोड़ रुपये से अधिक कैश। जमीन, फ्लैट और मकान के 400 से अधिक दस्तावेज। कंपनी के कर्मचारियों और CMD संजीव मिश्रा के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल डेटा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कैश मुख्यतः पूर्णिया के डिस्ट्रिक्ट स्कूल रोड स्थित कंपनी के मेन ऑफिस से बरामद किया गया। दस्तावेजों की अनुमानित वै...
पत्नी को मोहरा बनाकर 35 हजार की सैलरी वाला ‘साहब’ बना करोड़पति, ACB ने अब याद दिलाया ‘छठी का दूध’
Rajasthan, State

पत्नी को मोहरा बनाकर 35 हजार की सैलरी वाला ‘साहब’ बना करोड़पति, ACB ने अब याद दिलाया ‘छठी का दूध’

बीकानेर/फलोदी: राजस्थान के फलोदी में एक आम सरकारी कर्मचारी की रॉयल लाइफ ने उसकी पत्नी को भी सलाखों के करीब ला खड़ा कर दिया। कनिष्ठ सहायक (LDC) शुभकरण परिहार (छीपा) की आधिकारिक तनख्वाह महज 35 हजार रुपए थी, लेकिन एसीबी की छापेमारी में खुलासा हुआ कि उनके पास 15 वर्षों में अर्जित धन से कई गुना अधिक काली कमाई थी। 75 लाख कैश, 2 किलो सोना और 5 आलीशान मकान शुक्रवार को एसीबी की पांच टीमों ने शुभकरण के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। घर के कोनों से 75 लाख रुपए की नगदी, संदूकों में 2 किलो सोना और पांच आलीशान मकान बरामद हुए। जांच में पता चला कि कनिष्ठ सहायक ने अपनी आधिकारिक आय के मुकाबले 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी। 15 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति में 17 बीघा उपजाऊ जमीन और महंगे प्लॉट भी शामिल थे। पत्नी सरिता बनी 'संपत्ति की ढाल' शुभकरण ने अपनी काली कमाई को सुरक्षित रखने के लिए पत्नी सरिता ...
यूपी विधानसभा: राजा भैया ने आयुष्मान योजना में बदलाव की मांग उठाई, चार से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी लाभ मिले
State, Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा: राजा भैया ने आयुष्मान योजना में बदलाव की मांग उठाई, चार से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी लाभ मिले

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को आयुष्मान भारत योजना में संशोधन की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने सदन में कहा कि वर्तमान नियमों के कारण चार से अधिक बच्चों वाले परिवार योजना से वंचित रह जाते हैं। राजा भैया ने कहा कि आयुष्मान योजना में परिवार की परिभाषा में बदलाव जरूरी है। वर्तमान नियम के तहत आयुष्मान कार्ड के लिए परिवार में पति-पत्नी और चार बच्चे होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक जगह पति-पत्नी की उम्र 60 वर्ष लिखी है, वहीं दूसरी जगह 70 वर्ष। इससे भ्रम और कठिनाई पैदा होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि उम्र सीमा और परिवार की इकाई संबंधी नियम स्पष्ट किए जाएं, ताकि बड़े वर्ग को योजना का लाभ मिल सके। विधायक निधि और चिकित्सीय सहायता में लचीलापन राजा भैया ने विधायक निधि से बीमार औ...
पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जे की जंग तेज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कदम ओवैसी के लिए चुनौती
State, Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जे की जंग तेज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कदम ओवैसी के लिए चुनौती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गर्माहट बढ़ती जा रही है। पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जे की कोशिशें तेज़ हो गई हैं और इस क्षेत्र में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कदम अब चर्चा का विषय बन गया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) से राजनीति की शुरुआत करने वाले और मायावती के करीबी माने जाने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनके समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल होने की संभावना के बीच राजनीतिक माहौल और गरमाया है। सूत्रों के अनुसार, 15 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में उनका पार्टी में शामिल होना तय है। उनके साथ कई पूर्व विधायकों के सपा में शामिल होने की भी चर्चा है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में मुस्लिम समुदाय में अपनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। आजम खान जेल में हैं और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं...
महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, आज शाम 6 बजे से रूट डायवर्जन लागू
State, Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, आज शाम 6 बजे से रूट डायवर्जन लागू

गाजियाबाद: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गाजियाबाद स्थित प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह डायवर्जन शनिवार शाम 6 बजे से रविवार को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, इस दौरान जीटी रोड पर भीड़ नियंत्रित करने और जाम से बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। लाल कुआं से नया बस अड्डा तक व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि लाल कुआं से नया बस अड्डा के बीच सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि लाल कुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन साजन मोड़ से दाहिने मुड़कर, श्याम...
रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच पहली बार चलेगी शटल ट्रेन, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
Jharkhand, State

रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच पहली बार चलेगी शटल ट्रेन, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

रांची: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा-डालटनगंज (मेदिनीनगर) के बीच पहली बार शटल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। अनुमति मिलते ही इस नई रेल सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेल मंडल के अनुसार, यह शटल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों कम होंगे। खासकर लातेहार, बरवाडीह और लोहरदगा क्षेत्र के लोगों को राजधानी रांची आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। रात में डालटनगंज से चलेगी, सुबह पहुंचेगी रांची रेलवे द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावित टाइम टेबल के अनुसार, शटल ट्रेन रात 11 से 12 बजे के बीच डालटनगंज से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह करीब 6 बजे रांची पहुंचेगी। रेलवे की योजना इस रूट पर प्रतिदिन दो ट्रिप चलाने की है। इससे छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को विशे...