Sunday, August 30

State

अंता उपचुनाव 2025: भाजपा ने स्थानीय नेता मोरपाल सुमन पर जताया भरोसा
Bihar, Politics, State

अंता उपचुनाव 2025: भाजपा ने स्थानीय नेता मोरपाल सुमन पर जताया भरोसा

बारां (NBT NEWS DESK)। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर शुक्रवार, 14 नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय नेता मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा। सत्ताधारी पार्टी ने बाहरी उम्मीदवारों के बजाय संगठन से जुड़े और जमीनी कार्यकर्ता मोरपाल सुमन पर भरोसा जताया। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा से रहा। मोरपाल सुमन का राजनीतिक सफर:मोरपाल सुमन बारां पंचायत समिति के वर्तमान प्रधान हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। उनका परिवार भी पंचायत राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी पत्नी नटी बाई सुमन 2010 में पंचायत समिति सदस्य बनीं और वर्तमान में तिसाया गांव की सरपंच हैं। सुमन ने 1995 में बारां पंचायत समिति सदस्य के रूप में राजनीति शुरू की और 2000 में सरपंच बने। 2015 में जिला परिषद चुनाव में उनका ...
खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: परबत्ता और जिले की अन्य सीटों पर है रोचक मुकाबला
Bihar, Politics, State

खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: परबत्ता और जिले की अन्य सीटों पर है रोचक मुकाबला

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में विधानसभा चुनाव के परिणामों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जिले की चार विधानसभा सीटें—अलौली, खगड़िया, बेल्दौर और परबत्ता—इस बार काफी रोचक और टक्कर भरे मुकाबलों की वजह से चर्चा में हैं। परबत्ता सीट पर मुकाबला परबत्ता विधानसभा सीट इस बार सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। 2020 के चुनाव में जदयू से जीतने वाले डॉ. संजीव कुमार इस बार राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी लोजपा के बाबूलाल शौर्य हैं। इसके अलावा बसपा के रॉबिन स्मिथ और जनसुराज के विनय कुमार वरुण भी उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर परबत्ता में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। खगड़िया सदर में सीधी टक्कर खगड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंदन यादव और जदयू के बबलू मंडल के बीच सीधी टक्कर है। शहरी और ग्रामीण मतदाताओं के मिश्रित रुझान इस सीट पर नए समीकरण बना सकते हैं। अलौ...
भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025: सात सीटों के रुझान, कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे
Bihar, Politics, State

भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025: सात सीटों के रुझान, कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे

भागलपुर (NBT NEWS DESK)। बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार, 14 नवंबर को सात विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम जारी किए जा रहे हैं। जिले की सात सीटें हैं: बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज और नाथनगर। इनमें भागलपुर विधानसभा को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। मुख्य सीटों का रुझान: भागलपुर: कांग्रेस के वर्तमान विधायक अजीत शर्मा इस समय बढ़त बनाए हुए हैं। सुल्तानगंज: जदयू के ललित नारायण मंडल और एनडीए एवं महागठबंधन के अन्य प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। बिहपुर: भाजपा के कुमार शैलेंद्र, वीआईपी की अर्पणा कुमारी और जन सुराज पार्टी के पवन चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला। गोपालपुर: जदयू के बुलो मंडल, वीआईपी से प्रेम शंकर यादव और JSP से मनकेश्वर सिंह के बीच कांटे की टक्कर। कहलगांव: जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश और राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के बीच कड़ा मु...
पश्चिम बंगाल: TMC नेता मुकुल रॉय को बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की विधानसभा सदस्यता
Politics, State, West Bengal

पश्चिम बंगाल: TMC नेता मुकुल रॉय को बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की विधानसभा सदस्यता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दलबदल विरोधी कानून के तहत मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। मुकुल रॉय 2021 में बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर सीट से जीते थे, लेकिन बाद में टीएमसी में शामिल हो गए, जिसके चलते उनकी सदस्यता विवाद में फंस गई थी। तीसरी बार कृष्णानगर उत्तर से जीत 71 वर्षीय मुकुल रॉय इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुने गए थे। उनकी विधानसभा जीत की कहानी इस प्रकार है: 2011: पहली बार टीएमसी के टिकट पर जीते। 2016: फिर टीएमसी से जीत हासिल की। 2021: बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता, लेकिन बाद में टीएमसी में शामिल हो गए। मुकुल रॉय ने 2021 में बीजेपी की उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी को हराया था। टीएमसी में शामिल होने के बाद वह दलबदल कानून के दायरे में आ गए। राजनीतिक पृष्ठभूमि मुकुल रॉय नादिय...
बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री धमाका: 2 की मौत, 3 गंभीर घायल, आसपास के मकानों में दरारें
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री धमाका: 2 की मौत, 3 गंभीर घायल, आसपास के मकानों में दरारें

बाराबंकी (जितेंद्र कुमार मौर्य)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र स्थित सराय बरई गांव में गुरुवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं। भीषण धमाका, चीथड़े उड़ेप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दो मजदूरों के शरीर के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद फैक्ट्री और आसपास के मकानों में आग लग गई, वहीं छोटे-छोटे विस्फोट लगातार होते रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की त्वरित कार्रवाईसूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति...
दिल्ली ब्लास्ट केस: आरिफ की बॉडी लैंग्वेज सामान्य, शाहीन का कभी नहीं किया जिक्र – फ्लैटमेट अभिषेक का खुलासा
State, Uttar Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट केस: आरिफ की बॉडी लैंग्वेज सामान्य, शाहीन का कभी नहीं किया जिक्र – फ्लैटमेट अभिषेक का खुलासा

कानपुर। दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट मामले में हिरासत में लिए गए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ के बारे में नए खुलासे सामने आए हैं। कानपुर के एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी में आरिफ के फ्लैटमेट डॉ. अभिषेक ने बताया कि विस्फोट के बाद भी आरिफ का व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह सामान्य थी। उन्होंने साफ कहा कि वे दोस्त नहीं थे, बल्कि केवल सहकर्मी थे। फ्लैटमेट का बयान डॉ. अभिषेक ने कहा, “हम दोनों एक ही फ्लैट में रहते थे, लेकिन दोस्त नहीं थे। काम के बाद आरिफ सीधे अपने कमरे में चले जाते थे। न उनके व्यवहार में कोई अजीब बात थी और न ही उन्होंने कभी किसी शाहीन या परवेज का जिक्र किया।” उन्होंने यह भी बताया कि आरिफ ने केवल अपने पिता की बीमारी का उल्लेख किया था। उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। मकान मालिक का बयान कानपुर के अशोक नगर स्थित फातिमा स्कूल के पास आरिफ के मक...
भाई की हत्या के बाद इंदौर में हाजिरी, ASI फरार! DCP ने किया सेवा से बर्खास्त
Madhya Pradesh, State

भाई की हत्या के बाद इंदौर में हाजिरी, ASI फरार! DCP ने किया सेवा से बर्खास्त

शिवपुरी/इंदौर (चैतन्य सोनी)। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड ने पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया है। इंदौर में पदस्थ एएसआई भानू प्रताप सिंह तोमर पर अपने भाई की हत्या कराने का आरोप लगा है। हत्या के अगले दिन ही एएसआई इंदौर में हाजिरी देने पहुंच गया था, लेकिन अब वह फरार है और पुलिस को संदेह है कि वह विदेश भाग गया है। घटना का क्रम:जुलाई 2025 में भानू प्रताप सिंह के भाई अजय सिंह की हत्या सुभाषपुरा में हुई। जांच में पता चला कि अजय की हत्या भानू प्रताप ने साजिश के तहत करवाई थी। हत्या के समय भानू प्रताप छुट्टी पर था, लेकिन 24 जुलाई को इंदौर आकर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद शिवपुरी पुलिस ने उसे हत्या का मुख्य आरोपी घोषित किया और 10 हजार रुपये का ईनाम भी रखा। पुलिस की कार्रवाई:इंदौर के एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि डीसीपी मुख्या...
बाड़मेर में ज्वेलर के साथ छल: पत्नी के पीठ पीछे बुलाई महिला ने सोने के आभूषण लूटे
Rajasthan, State

बाड़मेर में ज्वेलर के साथ छल: पत्नी के पीठ पीछे बुलाई महिला ने सोने के आभूषण लूटे

बाड़मेर (पुलकित सक्सेना)। राजस्थान के बाड़मेर में एक ज्वेलर के साथ घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। पीड़ित ज्वेलर ने अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में घर पर एक परिचित महिला को बुलाया, लेकिन इस रंगीन मिजाजी ने उसे महंगी पड़ गई। महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ज्वेलर को बेहोश कर दिया और घर की तिजोरी से करीब 25 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गई। घटना का क्रम:पीड़ित सवाई लाल सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी पीहर गई थी। इसी दौरान उसने अपनी जान-पहचान की एक महिला को मिलने के लिए घर बुलाया। महिला ने नाश्ते का अनुरोध किया और मौका पाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। पीने के बाद ज्वेलर बेहोश हो गया। महिला ने घर के सूनेपन का फायदा उठाकर तिजोरी खोलकर कीमती आभूषण चोरी कर लिए। जान-पहचान का असर:पीड़ित ने बताया कि महिला से उसकी मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों में बा...
जालौन में नवजात की हत्या, मां ने पति से विवाद के बाद बच्चे का शव तालाब में फेंका
State, Uttar Pradesh

जालौन में नवजात की हत्या, मां ने पति से विवाद के बाद बच्चे का शव तालाब में फेंका

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गोहन थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मां ने सिर्फ 15 दिन के नवजात बच्चे की हत्या कर दी और शव घर से महज 100 मीटर दूर तालाब में फेंक दिया। घटना की पूरी कहानी पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, आरती देवी और उनके पति कमल प्रताप राठौर के बीच पिछले चार महीने से विवाद चल रहा था। आरती का आरोप है कि पति अपनी मां की बात मानते हैं, जिससे उनके बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। मानसिक परेशानियों और पारिवारिक कलह के कारण आरती ने 27 अक्टूबर को जन्मे अपने नवजात बेटे की हत्या कर दी। शिशु का शव मिला तालाब में नवजात के गायब होने की सूचना पर परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार दोपहर को बच्चे का शव आरती के घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव के तालाब में कीचड़ में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...
बदमाशों पर कहर बनकर टूटी आजमगढ़ पुलिस: एक रात में दो मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

बदमाशों पर कहर बनकर टूटी आजमगढ़ पुलिस: एक रात में दो मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़ (सौरभ राय)। बुधवार की रात आजमगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ रौद्र कार्रवाई कर चार अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन अपराधी घायल और एक को सकुशल गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के पास से अवैध असलहा, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद बरामद किए गए। पहली मुठभेड़:कोतवाली थाना क्षेत्र की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद में हुई छिनैती के आरोपी बाइक से निकल रहे हैं। वंशी बाजार उकरौडा-ककरहटा मार्ग पर घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास कुमार शाह (28, निवासी बेगूसराय, बिहार) घायल हो गया, जबकि उसका साथी इन्दल (26, निवासी खगड़िया, बिहार) पुलिस ने सकुशल गिरफ्तार कर लिया। दूसरी मुठभेड़:देर रात ग्राम मझगांव कट के पास थाना रानी की सराय पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई...