दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, यात्रियों को एयरपोर्ट 3 घंटे पहले, रेलवे स्टेशन 1 घंटे पहले पहुंचने की सलाह
दिल्ली, 14 नवम्बर 2025: लाल किले के पास हुई कार ब्लास्ट और IGI एयरपोर्ट पर बम धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट पुलिस और CISF की संयुक्त टीम ने यात्रियों और वाहनों की जांच सख्ती से शुरू कर दी है।
सुरक्षा कड़ी, जांच में डॉग स्क्वॉड और कैमरों का इस्तेमालआईजीआई एयरपोर्ट और आसपास के एरोसिटी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और कई स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा जांच में डॉग स्क्वॉड का विशेष इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध वाहन की पहचान और त्वरित जांच की जा सके। एयरपोर्ट पर इनवर्टेड मिरर कैमरों की मदद से भी गाड़ियों की जांच की जा रही है।
यात्रियों को समय से पहले आने की एडवाइजरीसुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पर कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें। वहीं, मेट्रो यात्रियों को 20 मिनट पहले और रेलवे यातायात ...










