ओंकारेश्वर: अतिक्रमण के नाम पर जब्त मसालों की कथित ‘लूट’, व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन पर लगाया आरोप
खंडवा, 14 फरवरी 2026 – महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र ओंकारेश्वर में दर्शन और यातायात व्यवस्था को लेकर तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर जब्त मसालों को लेकर हंगामा फैल गया। व्यापारियों का आरोप है कि हल्दी, मिर्ची, धनिया और जीरे के पैकेटों को सुरक्षा के बजाय कोटवार और कुछ पुलिसकर्मी आपस में बांटते नजर आए।
महाशिवरात्रि व्यवस्था के नाम पर कार्रवाई
राजस्व विभाग ने शुक्रवार शाम को सड़क किनारे मसाले बेच रहे व्यापारियों का सामान जब्त कर ट्रैक्टर में भर लिया। व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से उसी स्थान पर दुकान लगाते आ रहे हैं, लेकिन अचानक की गई यह कार्रवाई उनके लिए आश्चर्य और आक्रोश का कारण बनी।
जब्त माल की कथित लूट से भड़का विवाद
व्यापारी जब अपनी शिकायत लेकर मांधाता विधायक नारायण पटेल से मिलने ओंकारेश्वर पहुंचे, तो तहसील कार्यालय के पास अपने जब्त मसालों को बिखरा हुआ और कुछ लोग उसे बांट...










