दिल्ली में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की GPS से मॉनिटरिंग, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश
नई दिल्ली: दिल्ली के सफाई अभियान की मॉनिटरिंग को और सख्त करने के लिए अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली सभी गाड़ियों की GPS के जरिए निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सफाई व्यवस्था में और सुधार किया जा सके और कूड़े का समय पर निपटान सुनिश्चित हो सके।
सड़क पर भी नजर रखेंगे मंत्री
सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को तेहखंड और तुगलकाबाद क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह आदेश दिया कि कूड़ा कलेक्शन पॉइंट को सही स्थानों पर स्थापित किया जाए, ताकि इलाके में सफाई की समस्या कम हो। साथ ही, कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की GPS ट्रैकिंग से उनकी गतिविधियों की निगरानी की जाए, जिससे सफाई की प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो सके।
कचरा प्रबंधन की मजबूती पर जोर
सीएम रेखा गुप्ता न...










