बिहार में तेज रफ्तार का कहर! बेतिया में बारातियों पर चढ़ी अनियंत्रित कार, 3 की मौत, 16 गंभीर घायल
बेतिया/प. चंपारण: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सिसवनिया पंचायत के बिशुनपुरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे खड़े बारातियों की भीड़ में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
तेज रफ्तार का तांडव: अचानक भीड़ में घुस गई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से आ रही थी और नियंत्रण खोते ही सीधे बारातियों पर चढ़ गई। जोरदार टक्कर के कारण लोग इधर-उधर गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय मुखिया व ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
एक युवक की इलाज के दौरान मौत, दो मृतकों की पहचान बाकी
अस्पताल में दुर्भाग्य...










