**राजस्थान में आज शाम से थिरकेंगे घूमर के रंग
सात शहरों में मेगा इवेंट, तैयारियां पूरी—जानें वेन्यू और टाइम**
जयपुर: राजस्थान आज बुधवार की शाम लोक-संस्कृति के रंगों में रंगने वाला है। प्रदेश के सात बड़े शहरों—जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर—में एक साथ घूमर फेस्टिवल-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे से शुरू होने वाले इस मेगा कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लिया तैयारियों का जायजा
मंगलवार देर रात उपमुख्यमंत्री और पर्यटन-कला संस्कृति मंत्री दिया कुमारी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचीं और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, दर्शक सुविधा, तकनीकी सेटअप व रिहर्सल सहित सभी तैयारियों का बारीकी से फीडबैक लिया। दिया कुमारी ने कहा—“घूमर नृत्य राजस्थान की आत्मा है। यह महोत्सव हमारी...










