दिल्ली सरकार की तैयारी: स्ट्रांग पासवर्ड से मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तक, सरकारी डेटा की सुरक्षा पुख्ता
नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: राजधानी दिल्ली में सरकारी IT इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ते साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त साइबर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू करने का निर्देश जारी किया है।
सुरक्षा के खास उपाय
दिल्ली सरकार ने सभी डिपार्टमेंट, लोकल बॉडी, बोर्ड और कमीशन को निर्देश दिया है कि वे सरकारी और पब्लिक डेटा की सुरक्षा के लिए निम्न उपाय अपनाएँ:
मजबूत पासवर्ड और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) का उपयोग।
वेबसाइट और एप्लिकेशन का नियमित सिक्योरिटी ऑडिट।
ऑफिस सिस्टम में एनॉनिमस लिंक, संदिग्ध वेबसाइट और अटैचमेंट खोलने से रोक।
ऑफिशियल कम्युनिकेशन के लिए केवल NIC ईमेल ID का इस्तेमाल।
थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर काम करने पर रोक।
पायरेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल वर्जित, एंटीवायरस इंस्टॉल और नियमित अपडेट अनिवार्य।
सभी डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्...










