बिहार की सत्ता में ‘बराबरी की जंग’: स्पीकर की कुर्सी पर JDU अड़ी, BJP भी चाहती वही ‘हथियार’—NDA में शुरू हुई अंदरूनी खींचतान
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को मिली बंपर जीत के बाद जहां एक ओर जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर सत्ता के महत्वपूर्ण पदों को लेकर नई रस्साकशी खुलकर सामने आने लगी है। अब लड़ाई ‘बड़े-छोटे भाई’ की नहीं, बल्कि बराबरी के हिस्सेदारी की बन चुकी है। NDA के भीतर सबसे बड़ा विवाद इस बात पर है कि विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) किस पार्टी का होगा और डिप्टी सीएम पद किसे मिलेगा।
JDU ‘स्पीकर’ की कुर्सी पर अड़ी – BJP भी चाहती वही सत्ता की चाबी
एनडीए के भीतर इस समय सबसे बड़ी तकरार विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर है।
JDU हर हाल में स्पीकर की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है
वहीं BJP 2020 की व्यवस्था कायम रखना चाहती है, जिसमें स्पीकर बीजेपी कोटे से था
कहने वाले इसे नीतीश कुमार की आंतरिक रणनीति और जिद भी बता रहे हैं। JDU जानती है कि स्पीकर की कुर्सी सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि ऐसा शक्तिशाली हथिया...










