दिल्ली ब्लास्ट के बाद वेस्ट यूपी की मीट फैक्ट्रियों का कश्मीर कनेक्शन, खुफिया एजेंसियों ने खोला जांच का नया मोर्चा
मेरठ/शादाब रिज़वी। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर वेस्ट यूपी की मीट फैक्ट्रियों पर है। खुफिया एजेंसियां यहाँ तैनात कश्मीरी सुरक्षा गार्डों और छात्रों की व्यक्तिगत और वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल में जुट गई हैं।
मीट फैक्ट्रियों में कश्मीरी सिक्योरिटी गार्डों की जांच
सूत्रों के अनुसार, मेरठ, सहारनपुर, हापुड़, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, बरेली और अलीगढ़ सहित वेस्ट यूपी की कई मीट फैक्ट्रियों में सुरक्षा का जिम्मा कश्मीर मूल के गार्ड संभालते हैं। खुफिया एजेंसियां इन गार्डों की पहचान, पुराने रिकॉर्ड, आने-जाने की गतिविधियों, मुलाकातों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही हैं। साथ ही उनके बैंक अकाउंट और डिजिटल लेन-देन का विश्लेषण भी किया जा रहा है।
डिजिटल और वित्तीय कनेक्शन पर भी फोकस
सूत्रों ने बताया कि कई मीट फैक्ट्रियों में बिना पुलिस...










