Sunday, July 26

State

नेपाल से लगते बिहार के किशनगंज में भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
Bihar, State

नेपाल से लगते बिहार के किशनगंज में भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

किशनगंज/एनबीटी डेस्क। बिहार के उत्तर-पूर्वी जिले किशनगंज में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलते ही लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल सीमा से सटा होने के कारण इस इलाके में भूकंपीय गतिविधि अक्सर दर्ज की जाती रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटका कुछ ही सेकंड का था, लेकिन कंपन इतना महसूस हुआ कि लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। कई इलाकों में लोग खुले मैदानों में जमा हो गए और एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जिला नियंत्रण कक्ष अन्य क्षेत्रों से भी अपडेट एकत्र कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने अपील की है कि लोग अफवाहों से बचें और आवश्यक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। भूकंप की तीव्रता और केंद्र के बारे में आधिकारिक आं...
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 18-पहिया ट्रक ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला, मौके पर मौत
State

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 18-पहिया ट्रक ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला, मौके पर मौत

गुड़गांव/एनबीटी डेस्क। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुवार तड़के एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल अजय सिंह की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब पांच पुलिसकर्मियों की टीम ग्वाल पहाड़ी चेक पोस्ट पर वाहनों की सामान्य जांच कर रही थी। हादसे का मंजर सूत्रों के मुताबिक, बजरी से भरी 18-पहिया ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वैन हवा में उछलकर बैरिकेड्स से जा टकराई। कांस्टेबल अजय सिंह उस समय वैन के बिल्कुल बगल में खड़े थे और दुर्भाग्य से वे वैन के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने पुलिस चेकिंग को देखकर रुकने या धीमा करने की कोई कोशिश नहीं की, बल्कि सीधे वैन और बैरिकेड्स से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया और अगला टायर पंक्चर हो गया, जिससे चालक भागने में असफल रहा। ...
मुजफ्फरनगर में युवक ने पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग होकर लगाई आग
State, Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर में युवक ने पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग होकर लगाई आग

मुजफ्फरनगर: जिले के हुसैनपुर गांव में बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई जब 24 वर्षीय मोबाइल दुकानदार अनस पुत्र इरशाद ने कथित पुलिस प्रताड़ना और 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग से तंग आकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक 80% से अधिक झुलस चुका है और उसे पहले बुढ़ाना सीएचसी, फिर जिला अस्पताल, मेरठ मेडिकल कॉलेज, और अंत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो में लगाए गंभीर आरोप घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अनस का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में अस्पताल के बेड पर लेटे युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा: “पुलिस वाले 5 लाख रुपये मांग रहे थे। बहुत मारा और धमकाया। 50 हजार रुपये देकर छुड़ाया गया। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। पैर में गोली मार देंगे, जान से मार देंगे।” वीडियो ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिय...
ग्वालियर में हेलमेट चेकिंग ने बचाई 17 दुर्लभ फ्लैपशेल कछुए, तस्कर भाग खड़े हुए
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर में हेलमेट चेकिंग ने बचाई 17 दुर्लभ फ्लैपशेल कछुए, तस्कर भाग खड़े हुए

ग्वालियर/चैतन्य सोनी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस की नियमित हेलमेट चेकिंग ने एक दुर्लभ वन्यजीव तस्करी का भांपा। दीनदयाल नगर इलाके में बाइक सवार दो युवक थैलों में भरकर ले जा रहे 17 जिंदा कछुए सड़क पर फेंककर भाग गए। पुलिस ने थैलों की जांच की तो उसमें ‘भारतीय फ्लैपशेल’ (Flapshell Turtle) प्रजाति के दुर्लभ कछुए पाए गए। पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई घटना की सूचना तुरंत महाराजपुर थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर ग्वालियर चिड़ियाघर को सौंप दिया। यहां उनकी जांच और देखभाल की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और फरार दोनों युवकों की तलाश जारी है। दुर्लभ फ्लैपशेल कछुए एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि बरामद कछुए अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित ‘भारतीय फ्लैपशेल’ प्रजाति के हैं। वन्यजीव त...
फूट-फूटकर रोए एसपी, भावुक माहौल में दी गई शहीद आशीष शर्मा को अंतिम विदाई
Madhya Pradesh, State

फूट-फूटकर रोए एसपी, भावुक माहौल में दी गई शहीद आशीष शर्मा को अंतिम विदाई

बालाघाट/नरसिंहपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए हॉकफोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार को पहले बालाघाट पहुंचा, जहां उनके साथियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा फफक-फफककर रो पड़े और शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। एसपी आदित्य मिश्रा की संवेदनशीलता जब आशीष शर्मा का शव बालाघाट में पहुंचा, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। टीम के साथी फूट-फूटकर रो रहे थे। एसपी आदित्य मिश्रा भी अपने आप पर काबू नहीं रख पाए और शहीद के साथियों से लिपटकर आंसू बहाए। उन्होंने रोते हुए शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम यात्रा के लिए आगे बढ़ाया। आईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की आंखों में भी आंसू छलक रहे थे। पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस...
भाजपा खुद आतंकी, इनसे बड़ा आतंकवादी कौन: स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला
Politics, State, Uttar Pradesh

भाजपा खुद आतंकी, इनसे बड़ा आतंकवादी कौन: स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला

झांसी/लक्ष्मी नारायण शर्मा। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को झांसी पहुंचे। संविधान सम्मान जनहित हुंकार यात्रा के तहत मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर तीखा आरोप स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा तो खुद आतंकी है। इनसे बड़ा आतंकवादी कौन है, जो ईवीएम को हाईजैक कर ले, लोकतंत्र को निगल जाए और हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले को समर्थन दे।" उन्होंने भाजपा के खिलाफ सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पर उंगली उठाने से पहले पार्टी को अपने दामन में झांकना चाहिए। देश की संपत्ति और बड़े उद्योगपति मौर्य ने अडानी और अंबानी का नाम लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता की अनदेखी करके भाजपा देश की राष्ट्रीय संपदा को निजी हाथों में बेच रही है। "देश की ...
नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने दी बधाई
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने दी बधाई

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें कई नेताओं और आम जनता की शुभकामनाएं मिलने लगीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी। तेजस्वी यादव का संदेश तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण की बधाई देते हुए लिखा:"आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण होकर लोगों की अपेक्षाओं और वादों पर खरा उतरेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।" मुकेश सहनी ने जताई विकास की उम्मीद महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे मुकेश सहनी ने भी मुख्यमंत्री और उ...
बिहार से ट्रक भरकर भी नहीं मिलेंगी लड़कियां! ताऊ ने खाप पंचायत में खोला कड़वा सच
Politics, State, Uttar Pradesh

बिहार से ट्रक भरकर भी नहीं मिलेंगी लड़कियां! ताऊ ने खाप पंचायत में खोला कड़वा सच

मुजफ्फरनगर/रामबाबू मित्तल। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ लड़कियों की घटती संख्या पर चिंता भी व्यक्त की गई। पंचायत में पहुंचे एक बुज़ुर्ग ताऊ ने बेबाक अंदाज में कहा, "लड़कियां हैं ही नहीं, तो लड़कों की शादी कहां से हो जाएगी? अगर बिहार से एक ट्रक औरतें लाकर भी डाल दें, मिनटों में सब उठ जाएंगी।" लड़कियों की कमी और समाज का संतुलन ताऊ के मुताबिक, भ्रूण हत्या और बेटी को बोझ समझने वाली मानसिकता ने समाज को इस स्थिति में ला दिया है कि शादी और परिवार दोनों संकट में हैं। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कभी बेटियों को हल्के में लिया गया, आज वही घर बहू के लिए दर-दर भटक रहे हैं। परिवार और घर में अनुशासन की गिरावट ताऊ ने यह भी कहा कि पहले बुज़ुर्गों की बात अंतिम निर्णय होती थी, लेकिन अब घरों में अनुशासन और मर...
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी के मदरसे रडार पर, कानपुर-फतेहपुर में कार्रवाई तेज
State, Uttar Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी के मदरसे रडार पर, कानपुर-फतेहपुर में कार्रवाई तेज

लखनऊ/अभय सिंह राठौड़। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की जांच लगातार तेज हो गई है। खासकर उत्तर प्रदेश के कानपुर और फतेहपुर जिले के मदरसों पर निगरानी बढ़ाई गई है। जांच एजेंसियां इस बात की जानकारी जुटा रही हैं कि कहीं आतंकियों का नेटवर्क मदरसों से तो नहीं जुड़ा हुआ। मदरसे और आतंकियों का कनेक्शन सूत्रों के मुताबिक, कानपुर के आउटर इलाकों और कुछ मदरसों में रहने वाले कट्टरपंथी तत्वों का सीधा संबंध दिल्ली विस्फोट में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद, डॉ. परवेज और डॉ. आदिल से जुड़ा है। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां मदरसों में पढ़ने और पढ़ाने वाले सभी छात्रों और मौलवियों का डेटा मोबाइल नंबर सहित जुटा रही हैं। 40 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन जांच में पता चला है कि डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ के मोबाइल फोन में कई संदिग्ध संपर्क नंबर मिले हैं। इ...
यात्री कृपया ध्यान दें: मीरा-भायंदर तक दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, दिसंबर में होगा उद्घाटन
Maharashtra, State

यात्री कृपया ध्यान दें: मीरा-भायंदर तक दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, दिसंबर में होगा उद्घाटन

मुंबई/अचलेंद्र कटियार। मुंबई मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार जल्द ही मीरा रोड और मीरा-भायंदर तक होगा। निर्माणधीन लाइन-9 (रेड लाइन) का काम पूरा होने के बाद ट्रायल रन शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने गुरुवार को मीरा रोड में निरीक्षण के दौरान मुंबईकरों और मीरा-भायंदर के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी। कब शुरू होगी मेट्रो सेवा सरनाइक ने कहा कि दिसंबर के अंत तक दहिसर पूर्व से मीरा रोड तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इस रूट पर अब तक ट्रायल रन सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। मेट्रो शुरू होने के बाद मीरा-भायंदर के लोग सीधे अंधेरी तक सफर कर पाएंगे और अन्य मेट्रो लाइन से एयरपोर्ट और साउथ मुंबई तक आसानी से पहुंच सकेंगे। 14 साल का इंतजार हुआ पूरा मीरा रोड क्षेत्र के लोग पिछले 14 सालों से मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। सरनाइक ने बताया कि 2009 में उन्होंने मेट्रो का सपना दिखाया...