उत्तराखंड में जंगली भालू बन रहे मौत के साए: दिन-दिहाड़े हमले, जंगल के बदलाव में छुपा खतरा
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जंगली भालुओं के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 25 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार 202081 हमलों में 2009 लोग घायल और 71 की मौत हुई है। अकेले 2025 में 71 हमले और 7 मौतें दर्ज की गई हैं।
भालुओं के हमलों की हालिया घटनाएं
चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक में एक महिला भालू के हमले में बुरी तरह घायल हुई। जंगल में चारा लेने गई महिला का चेहरा भालू ने नोच लिया। गंभीर हालत में उसे हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
कुछ मामलों में ग्रामीणों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे भालू भाग गए।
भालुओं के हमले केवल इंसानों तक सीमित नहीं हैं, कई जगह मवेशियों को भी निशाना बनाया गया।
भालुओं के हमलों के पीछे की वजह
वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार इन हमलों के पीछे कई कारण हैं:
प्राकृतिक आवास का नुकसान – जंगलों में मानवीय गतिविधियों और वर्षा के कारण भालुओं के प्राकृति...









